20 साल छोटी लड़की से शादी करना चाहता है डॉन, संभालती है पूरा बिजनेस
साल 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले में दोषी माफिया सरगना अबू सलेम ने टाडा कोर्ट से शादी करने की अनुमति मांगी है। उसके आवेदन पर जज ने सीबीआई से जवाब मांगा है। इससे पहले मुंब्रा इलाके में रहने वाली लड़की ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा था कि वह सलेम से शादी करना चाहती है। उसका दावा था कि उसने ट्रेन में सलेम से निकाह किया था, इसलिए उसे अब इसे आधिकारिक तौर पर करने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने दोषी ठहराया...
- लड़की ने कहा था, 'जब से मेरे और सलेम के संबंध की बात सार्वजनिक हुई, तब से मेरे लिए जीना मुहाल हो गया है। इसके बाद मैंने सलेम से शादी करने का फैसला किया है।'
- दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब माफिया सरगना अबु सलेम ने विवाह को लेकर इच्छा जाहिर की है।
- इसके पहले भी उसने इस लड़की ने कोर्ट से विवाह करने की अनुमति मांगी थी। सलेम को बीते 6 जून को बम धमाके में कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
20 साल छोटी लड़की से शादी
- एस. हुसैन जैदी की किताब 'मैं अबु सलेम बोल रहा हूं' के मुताबिक, एक अखबार ने रिपोर्ट थी कि लखनऊ जाते हुए ट्रेन में ही सलेम ने मुंब्रा की लड़की से शादी कर ली थी।
- यह लड़की अबु सलेम से कम से कम 20 साल छोटी थी और लगता था कि किसी और कारण से उसकी सलेम से शादी कराई गई थी।
- चलती ट्रेन में निकाह मुबंई के एक काजी ने फोन पर पढ़वाया और उसके गवाह बने अबू के भतीजे रशीद अंसारी और मुंबई व लखनऊ पुलिस के एक-एक जवान।
- बताया गया कि, सलेम इस समय पैसों की तंगी से जूझ रहा था और मुंबई और मीरा रोड के फ्लैटों और सराय मीर में उसका काफी पैसा फंसा हुआ था।
- यह लड़की लड़की जो लगातार फेसबुक पर सलेम की तस्वीर पोस्ट कर रही थी, वो सलेम की जिंदगी के कुछ अहम फैसले लेती हुई दिख रही थी।
- सलेम ने हिचिहचाते हुए जवाब दिया था, जो भी हो। मैं अपने लाइफ पार्टनर से पूछना चाहता हूं और कोई फेसला लेना नहीं चाहता उससे बिना पूछे।'
सलेम के बिजनेस को संभालती है
- अबू सलेम की नई बेगम के बारे में बताया जाता है कि उसका नाम कौसर है और वह 27 साल की है। सुनवाई के दौरान अक्सर टाडा कोर्ट में देखी जाती है।
- चर्चा यह भी है कि अबू की नई पत्नी मुंबई में उसके नाममात्र के बचे-खुचे 'बिजनेस' को संभालती है।
- दोनों की मुलाकत सुनवाई के दौरान हुई थी। वो लड़की हर सुनावाई में पहुंचती थी और इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया था।
लखनऊ ले जाते वक्त की थी शादी
- ट्रेन में यह शादी 8 जनवरी 2014 को हुई, जब सलेम को फर्जी पासपोर्ट के एक मामले में पेशी के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पुलिस अफसर ने कहा था कि हमारी टीम का काम सलेम को लखनऊ सुरक्षित पहुंचाना था। वह ट्रेन में क्या करता है और किससे बातें करता है, इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।'
तीसरी शादी
- सलेम की ये तीसरी शादी बताई जा रही है, क्योंकि इससे पहले वो समीरा से शादी करके उसे तलाक दे चुका है और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी से भी शादी को लेकर चर्चा में रह चुका है।
- बताया जाता है कि सलेम शुरू से ही आशिकमिजाजी के लिए मशहूर रहा है।


Post a Comment