Header Ads

सड़क पर रखे बॉक्स को देख सूंघने लगा कुत्ता, खुला तो सामने आई ये सच्चाई


आरागॉन नामक कुत्ता अपने मालिक के साथ घूम रहा था। तभी उसकी समझदारी ने चार बिल्लियों की जान बजा दी।

ग्रीक में आरागॉन नामक कुत्ता अपने मालिक के साथ घर के बगल में घूम रहा था। अचानक उसने अजीबोगरीब हरकत करनी शुरू कर दी और अपने मालिक खींचते हुए सड़क पर ले गया, जहां एक बॉक्स रखा हुआ था। जब उसे डब्बे को खोला गया तो उसके अंदर चार जिंदा बिल्ली रखी हुई थी। ये है पूरा मामला...

एक वेबसाइट के मुताबिक, हर दिन की तरह आरागॉन अपने मालिक के साथ घूमने के लिए घर से बाहर निकला। कुछ दूर जाते ही उसने अजीब से हरकत करनी शुरू कर दी। पहले तो मालिक को भी समझ में नहीं आया कि ये ऐसा क्यूं कर रहा है।

वो लगातार सड़क को सूंघ रहा था और अपने मालिक को खींचने की कोशिश कर रहा था। उसकी मालिक ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वो लगातार उसे एक दिशा में खींचते हुए ले जाने लगा। जैसे ही कुछ दूर पहुंचा तो उसे एक बॉक्स दिखा, जिसे वो सूंघने लगा। आरागॉन के मालिक ने जब उस डब्बे को खोला तो उसमें चार जिंदा बिल्ली मौजूद थी।

आरागॉन के मालिक ने सारी बिल्लियों को बाहर निकला और केयर होम में भर्ती कर दिया, जहां से अलग-अलग लोगों ने उसे अडॉप्ट कर लिया। इस खोज के बाद पूरे इलाके में आरागॉन हीरो बन चुका है और उसकी समझदारी की लोग तारीफ कर रहे हैं।