एक-एक लाख रुपए के हैं ये कछुए, इसलिए लोग चोरी से रखते हैं घर में
रेलवे स्टेशन के सामने एक चाय की गुमटी पर कुछ लोग एक बॉक्स छाेड़ गए। दुकानवाले ने जब बॉक्स खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बक्से के अंदर कई बक्से थे और उनमें देशी और विदेशी कछुए भरे हुए थे। दुकानदार ने सारे कछुए पुलिस के हवाले कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये कछुए स्मगलिंग के जरिए लाए गए थे, जिनकी एक-एक कछुए की कीमत एक लाख रुपए है
छोटी ग्वालटोली थाने के एसआई विनोदसिंह परिहार ने बताया कि देररात रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी दुकान पर कोई अज्ञात व्यक्ति कछुओं से भरे बक्से छोड़ गया है।
- पुलिस ने उसे तत्काल थाने बुलवाया और वन विभाग को सूचना दी। थाने पर बक्से को खोला गया तो उनमें से अलग-अलग प्रजाति के 26 कछुए भरे थे। जानकारों के मुताबिक इनमें से कुछ अमेरिकन प्रजाति के कछुए भी थे।
- दुकानदान ने बताया कि उसकी दुकान पर कुछ लोग चाय पीने आए थे और साथ लाया बक्सा वहीं भूलकर चले गए। शुरुआत में नजर नहीं पड़ी, लेकिन जब रात में दुकान बंद करने की बारी आई तो वह बक्सा दिखाई दिया।
लाखों में है इनकी कीमत
- जू एक्सपर्ट के मुताबिक बॉक्स में मिले कुछ कछुए अमेरिकी प्रजाति हैं, जबकि कुछ इंडियन प्रजाति के। कुछ कछुए इतने छोटे हैं कि एक हथेली पर दो कछुए रखे जा सकते हैं।
- उनका कहना है कि इन कछुओं को अमेरिका से स्मगलिंग करके लाया जाता है। इनकी बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है।
- अंधविश्वास करने वाले लोग ये मानते हैं कि ये कछुआ रखने से घर में धन की बारिश होने लगेगी। ऐसे लोगों को कई लोग मूर्ख बनाकर लाखों में ये कछुए बेच देते हैं।
26 साधारण कछुओं के बीच में छुपा था दुर्लभ प्रजाति कछुओं
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि पुलिस वाले चिड़ियाघर में 26 कछुओं को लेकर आई थी। इन कछुओं की जांच की तो पता चला कि इनमें एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ भी है। 26 साधारण कछुओं में एक स्टार कछुआ भी था। फिलहाल इन कछुओं को चिड़ियाघर में रखा गया है।
तंत्र क्रियाओं के लिए भी उपयोग में लाए जाते है कछुएं
- तंत्र क्रियाओं को मामने वाले भी इन कछुओं का इस्तेमाल धन प्राप्ति के लिए करते हैं। इसलिए भी कछुए की खरीद फिरोख्त गोपनीय ठंग से तस्कर इसी प्रकार करते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि कछुआ घर में या पानी की टंकी में रखने से बरकत आती है और कुछ तांत्रिक कछुएं के अंग सिद्धी के लिए भी उपयोग में लाते हैं।

Post a Comment