करीब अाधा घंटे अठखेलियां करते रहे नाग-नागिन, यूं लगा रहा मजमा
यहां की डिफेंस कॉलोनी में अचानक लोगों का उस समय जमावड़ा लग गया जब घरों के पास एक नाग-नागिन का जोड़ा नाचता नजर आया। यह जोड़ा आधे घंटे नाचता रहा, इसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया तो महिलाओं ने इसे शुभ बताया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सांय करीब 7 बजे एक खाली प्लॉट में नाग-नागिन का जोड़े को नाचते देखा। देखते ही देखते वहां महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ जुट गई।
- भीड़ जुटने के बाद भी नाग-नागिन का जोड़ा नाचता रहा। लगभग आधे घंटे तक यह नजारा यूं ही चलता रहा।
- किसी ने भी इन्हें नहीं छेड़ा। कुछ महिलाओं ने सावन मास में नाग-नागिन को देखना शुभ बताया। अंधेरा होने के बाद ये यह जोड़ा नजर नहीं आया।


Post a Comment