Header Ads

तो इस वजह से मीडिया से चेहरा छुपाती दिखीं सैफ की बेटी


सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘केदानराथ’ की शूटिंग 25 अगस्त से शुरु हो जाएगी। सारा अली खान फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू कर रहीं हैं। फिल्म का ज्यादातर पार्ट केदारनाथ में ही शूट होगा और ऐसे में सारा अकेली नर्वस ना हो जाए तो सारा की मम्मी अमृता सिंह भी शूट में साथ रहेंगी।

केदारनाथ में अपने लुक को लेकर सीरियस हैं सारा

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ में अपने लुक को लेकर काफी सीरियस हैं सारा अली खान और इस ही के चलते हाल ही में मीडिया को देखकर सारा ने अपना मुंह छिपा लिया। बता दें फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग करीब 40-45 दिन तक केदारनाथ में ही चलेगी।
पार्टी में मम्मी के साथ दिखी सारा

सारा अली खान अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते पार्टी करते स्पॉट की जाती हैं । लेकिन पिछले दिनों एक फैशन शो में अपनी मम्मी के साथ पहुंची और इस दौरान वो इतनी खूबसूरत लग रही थी कि हर किसी की नजरें बस उन पर ठहर गईं।