Header Ads

बारिश से यहां हो चुकीं हैं 70 से ज्यादा मौतें, सेना-एजेंसियां कर रहीं रेस्क्यू


राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की के हालात हैैं। 24 घंटे की बारिश में पांच से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को बाढ़ ग्रसित इलाकों का हवाई दौरा किया। उन्होंने सुरेन्द्र नगर जिले के चोटिला का हवाई दौरा किया। वर्षा के कारण प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सौ ज्यादा सड़कें और कुछ स्थानों पर रेल पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

 बारिश से लंबी दूरी के सड़क यातायात पर व्यापक असर पड़ा है। पटरियों पानी भरने से भुज से आने जाने वाली बांद्रा-भुज एक्सप्रेस और भुज-बांद्रा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
- दो अन्य ट्रेनों से निरस्त कर अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलाया गया। सात रेलगाडिय़ों को बदले हुए मार्ग से चलाया गया।
- शनिवार को चार लोगों तथा रविवार को एक व्यक्ति की वर्षा जनित घटनाओं में मरने से अब तक वर्षा जनित मौतों की संख्या 70 को पार कर गई है।

- वर्षा से राज्य में सेना, एनडीआरएफ और वायु सेना तथा राज्य की राहत एजेंसियों का बचाव और राहत अभियान जारी है। अब तक सात हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है जबकि बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 1000 से अधिक बचाया गए हैं।

मोरबी में तीन रेलकर्मी सहित 30 का रेस्क्यू
- सौराष्ट्र मोरबी में 3 रेलकर्मियों और 27 लोगों का बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू किया है। ये रेलकर्मी जलभराव से घिरे मालिया रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पर फंसे हुए थे।

- मालिया स्थित आशा किरण हॉस्टल में फंसी 27 छात्राओं का भी रेस्क्यू किया गया। NDRF सहित बचाव दलों ने 208 से अधिक को रेस्क्यू किया है।

अमरेली जिले में बरसात के पानी में फंसे तीन शेर
- अमरेली जिले में लुवरीया कृष्णगढ़ गांव के पास नदियों में बाढ़ के हालात हैं। जिस वजह से तीन शेर पानी में फंस गये। वन विभाग के कर्मीयों के मुताबिक गागडीया और जमकुड़ी नदियों में बाढ़ की स्थिति की वजह नदियों के बढ़े पानी से तीन शेर ऊंचाई वाले स्थान पर चढ़ गये। वन विभाग के कर्मी ने रेस्क्यू करते हुए शेरों को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

बीजेपी कार्यालय में कंट्रोल रूम
- गुजरात में भारी वर्षा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने गांधीनगर में कोबा बीजेपी कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू करके हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

- प्रदेश प्रवक्ता भरतभाई पंडया के मुताबिक बाढ़ , आपदाएं आएं तो सहायता के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यालय श्री कमलम् में कंट्रोल रूम का संपर्क कर सकते हैं। बीजेपी कंट्रेाल रूम 24 घंटे खुला रहेगा।

- प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल में होने पर कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 079-23276944 पर संपर्क कर सकता है।