Header Ads

गंगा में बढ़ते पानी से टूटा घाटों का संपर्क-डूबे मंदिर, ऐसे एन्जॉय कर रहे लोग


 मानसून की दस्तक ने गंगा घाटों से लेकर सड़कों तक हलचल बढ़ा दी है। गंगा के बढ़ते जल स्तर ने कुछ घाटों का संपर्क भी तोड़ दिया है। मणिकर्णिका महाश्मशान चबूतरे के आगे जहां डेडबॉडी जलती थी वहां तक गंगा का पानी पहुंच चुका है। घाटों के किनारे छोटे मंदिर पूरी तरह से डूबने लगे हैं। कुछ लोग बढ़ते पानी में नहाकर इंज्वॉय भी कर रहे हैं।

 टूरिस्ट चिन्मय लुंग ने बताया, बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया है। सात किलोमीटर लंबे घाटों को पैदल घूमने का सपना भी पानी ने खत्म कर दिया। मणिकर्णिका घाट के पास बढ़े पानी की वजह से गलियों से घूमकर जाना पड़ रहा है।
- मान मंदिर घाट के पास लोग लोहे के एंगल पर चलकर दूसरे घाटों तक जा रहे हैं। आरती का स्थल भी धीरे-धीरे पीछे होते जा रहा हैं।