होटल में बेटी से रेप कर रहा था पिता, लड़की ने पुलिस को सुनाई पूरी कहानी
फतेहाबाद में एक लड़की से उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की ने खुद महिला पुलिस सहायता केंद्र में फोन करके मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने पपीहा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स (होटल) में कमरा बुक करवा रखा था। पुलिस ने आरोपी को वहां से आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
- महिला थाना एसएचओ बिमला देवी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कॉल आई थी। इसमें लड़की ने आपबीती बताते हुए कहा था कि उसका सौतेला पिता उसकी इज्जत से खेल रहा है। उसकी इज्जत बचा लो।
- सूचना मिलते ही महिला पुलिस हरकत में आई। लड़की के बताए पते पपीहा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स पर दबिश दिया। आदमपुर निवासी आरोपी सौतेले पिता ने एक कमरा बुक करवा रखा था और वहां अपनी बेटी के साथ घिनौना काम कर रहा था।
- पुलिस ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में उसे वहां से दबोच लिया, वहीं लड़की को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है।
- पता चला है कि दोनों पैरों से विकलांग इस शख्स से लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी। वह आदमपुर में ही एक प्राइवेट स्कूल चलाता है और लड़की उसी स्कूल में बच्चों को कम्प्यूटर पढ़ाती है।
- युवती ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले 3 महीने से उसकी इज्जत के साथ खेलता आ रहा है। यहां फतेहाबाद के टूरिस्ट काॅम्पलेक्स में आज तीसरी बार लेकर आया है।
- आखिर तंग आकर उसने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पुलिस सिविल वर्दी में मौके पर पहुंची और युवती के साथ उसके सौतेले पिता को आपत्तिजनक हालत में काबू कर लिया।
- यहां यह भी बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पपीहा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में बियर बार बंद हो गया और यहां कर्मचारियों के अलावा कोई भी नहीं आता था।
- महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि रंगे हाथ पकड़े गए सौतेले बाप ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की बात को कबूला है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का मेडिकल चेकअप करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment