Header Ads

क्या आप जानते हैं शादीशुदा हैं ये 7 TV एक्ट्रेस


टीवी की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनके बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि वे शादीशुदा हैं

टीवी की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनके बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि वे शादीशुदा हैं। आज इस पैकेज में आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस अंकिता शर्मा के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वे शादीशुदा हैं। उन्होंने मयंक शर्मा से 2015 में शादी की थी। बता दें कि उन्होंने टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' (2010), 'बात हमारी पक्की है' (2011), 'सवारे सबके सपने प्रीटो' (2012), 'रंगरसिया' (2014), 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' (2015), 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' (2016) में काम किया है।

सना अमीन शेख ने 2016 में 'कृष्णदासी' टीवी शो के डायरेक्टर एयाज शेख से शादी की है। सना ने टीवी सीरियल 'कृष्णदासी' (2016) में लीड रोल प्ले किया था। सना ने 'हसरतें' (1995), 'क्या मस्ट है लाइफ' (2010), 'जीत जाएंगे हम' (2010), 'मेरा नाम करेंगी रोशन' (2011), 'ससुराल सिमर का' (2013), 'गुस्ताख दिल' (2014), 'प्यार तूने क्या किया' (2015) सहित अन्य टीवी सीरियलों में काम किया है।

टीवी एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल ने दीपक नालीवाल से शादी की है। रूप ने टीवी शो 'बालिका वधू' (2012), 'बालवीर' (2012), 'अकबर बीरबल' (2015), 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' (2016), 'गंगा' (2017), 'वारिस' (2017) में काम किया है।

टीवी शो 'बड़ी दूर से आए हैं' फेम श्रुति रावत (2016) भी मैरिड हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड निखिल अगवाने से 2016 में शादी की है।

एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने 2016 में टीवी शो 'तू मेरा हीरो' (2015) के डायरेक्टर पुष्कर पंडित से शादी की। पूजा ने भी 'तू मेरा हीरो' टीवी शो में काम किया है।

टीवी एक्ट्रेस बिन्नी शर्मा भी शादीशुदा हैं। बिन्नी ने अक्षत गुप्ता से 2016 में शादी की थी। बिन्नी ने 'संजोग से बनी संगिनी' (2011), 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' (2013), 'हैलो प्रतिभा' (2015) में काम किया है।

टीवी शो 'ससुराल गेंदा फूल' (2012) की एक्ट्रेस नेहा नारंग ने आईटी प्रोफेशनल सलिल गौतम से 2015 में शादी की थी। नेहा ने 'दिल से दिया वाचन' (2011), 'रंगरसिया' (2014) जैसे सीरियलों में काम किया है।