Header Ads

क्वीन हो या फिल्मी हीरो, किसी का भी रूप ले सकती है ये मेकअप आर्टिस्ट


इटैलियन मेकअप आर्टिस्ट लूसिया पिट्टालिस अपने चेहरे को हूबहू किसी भी सेलिब्रिटी के चेहरे में बदल सकती हैं।

ऊपर का चित्र देखकर शायद यह यकीन करना मुश्किल हो कि दोनों चेहरे एक ही शख्स के हैं। पर यह सच है। इटैलियन मेकअप आर्टिस्ट लूसिया पिट्टालिस अपने चेहरे को हूबहू किसी भी सेलिब्रिटी के चेहरे में बदल सकती हैं। वे इंस्टाग्राम पर अपने इस आर्ट के नमूने अपलोड करती हैं, जहां उनके 62 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। लूसिया अब तक अपने चेहरे को सिल्वेस्टर स्टेलॉन (रॉकी और रैम्बो में फिल्मों में निभाए गए किरदार), जॉनी डेप, क्वीन एलिजाबेथ, जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल, मेरिल स्ट्रिप जैसे कई मशहूर चेहरों में बदल चुकी हैं। ऐसी है उनकी कला...

-45 साल की लूसिया रोम में रहती हैं। उन्होंने फाइन आर्ट में दो साल का कोर्स किया और उसके बाद मेकअप आर्ट की ट्रेनिंग ली। वे कहती हैं कि उनकी कला मेकअप आर्ट और पोस्टर आर्ट का मिक्स है।

-लूसिया ने चेहरा बदलने की शुरुआत हैलोवीन त्योहार की पार्टी के लिए की थी। तब उनकी कोशिश को दोस्तों ने काफी पसंद किया था।

-लूसिया महिला होने के बावजूद अपने चेहरे को पुरुष सेलेब्स के चेहरों में भी बदल देती हैं।

-लूसिया अपने चेहरे को किसी और का रूप देने के लिए पहले उस पर वांछित चेहरे की झुर्रियों के हिसाब से लाइनें बनाती हैं। वे मास्क का प्रयोग नहीं करतीं, लेकिन जबड़े को अलग आकार देने के लिए मुंह के भीतर सपोर्टिव चीजें रखती हैं। वे विग का इस्तेमाल भी करती हैं।
अपने हावभाव भी बदलती हैं लूसिया

-अपनी कला को विश्वसनीय बनाने के लिए वे सेलेब्स की तरह हाव-भाव भी बनाती हैं, इसलिए मेकअप के बाद उनका नया चेहरा देखकर लोग धोखा खा जाते हैं और उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता।

-लूसिया को चेहरा बदलने में आमतौर पर तीन घंटे लगते हैं। लेकिन कोई चेहरा ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो, तो पांच घंटे भी लग जाते हैं।

-मेकअप शुरू करने से पहले वे सेलिब्रिटी के फोटो और वीडियो देखती हैं और उसके एक्सप्रेशंस पकड़ने की कोशिश करती हैं। मेकअप में लूसिया इटैलियन प्राॅडक्ट इंडियोकलर का इस्तेमाल करती हैं।