फोटोग्राफर ने कैप्चर की किर्गिस्तान के लोगों की ये तस्वीरें, दिखाई खूबसूरती
लेबनान के रहने वाले फोटोग्राफर उमर रेडा (Omar Reda) ने हाल ही में अपनी नई फोटोज सीरीज जारी की है।
इस बार उन्होंने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान के लोगों की खूबसूरती अपने कैमरे में कैद की है।
उन्होंने ग्रामीण एरिया में जाकर बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं की तस्वीर क्लिक की है।
उमर ने बताया कि किर्गिस्तान का ग्रामीण एरिया काफी खूबसूरत है।
यहां पर आपको ग्रीन हिल और पहाड़ काफी देखने को मिलेंगे।
उनका कहना था कि यहां के लोग काफी मिलनसार होते हैं।
उमर ने बताया 'वो जहां पर भी गए लोगों ने हमेशा मुस्कुराकर उनका स्वागत किया'। इतना ही नहीं वहां के लोग काफी खुशमिजाज भी होते हैं।
इसके अलावा आपको यहां के हरे मैदानों में काफी संख्या में घोड़े दौड़ते दिखाई देंगे। उनका मानना है कि पर्यटन की दृष्टि से किर्गिस्तान काफी उम्दा जगह है।


Post a Comment