Header Ads

एकता ने ली सुनील पर चुटकी- 'मेरा शो छोड़ने वाले को ऑन एयर ही मार देती हूं'


ड्रामा क्वीन एकता कपूर बीते दिनों अपकमिंग मूवी लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचीं।

ड्रामा क्वीन एकता कपूर बीते दिनों अपकमिंग मूवी 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचीं। उन्होंने अपने कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। एक पॉपुलर वेबसाइट की खबर के मुताबिक, शो के दौरान एकता ने सुनील ग्रोवर का नाम लिए बिना कपिल के शो से उनके जाने पर चुटकी ली। मेरा शो छोड़कर जाने वाले को मैं रिप्लेस कर देती हूं...

कपिल ने जब एकता से पूछा- मुझे पता चला है कि आप ज्योतिष जानती हैं। मेरी दिन भी आजकल ठीक नहीं चल रहे हैं, इस पर एकता ने कहा- मेरा शो छोड़कर जो चला जाता है मैं उसे रिप्लेस कर देती हूं और अगर कभी ऐसा नहीं हो पाया तो फिर मैं उसे ऑनएयर ही मार देती हूं।


- बता दें कि 16 मार्च को एक इवेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया से इंडिया लौटते वक्त फ्लाइट में ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हुआ था। इस वाकये के बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल का शो छोड़ दिया था।
- इतना ही नहीं सुनील ग्रोवर के अलावा अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी कपिल का शो छोड़ दिया था। हालांकि बाद में चंदन प्रभाकर ने तो कपिल के शो में वापसी कर ली लेकिन अली असगर और सुगंधा कृष्णा अभिषेक के शो 'ड्रामा कंपनी' में चले गए।
- उधर कभी कृष्णा के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में काम करने वालीं भारती इन दिनों कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं।