मां की तरह ही स्टाइलिश हैं इन 6 टीवी एक्ट्रेसेस की बेटियां
इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं 6 टीवी एक्ट्रेसेस की स्टाइलिश बेटियों के बारे में।
आखिरी बार 2012 में 'बिग बॉस-5' में नजर आईं पूजा बेदी इन दिनों टीवी शोज से दूर हैं। पूजा भले ही फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन उनकी बेटी आलिया काफी सुर्खियों में हैं। जिसका वजह आलिया का स्टाइलिश अंदाज है। दरअसल आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड एंड ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करती हैं। जिसे ये देखकर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वो अपनी मां पूजा की तरह ही स्टाइलिश हैं। 3 लाख से ज्यादा हैं आलिया के फॉलोवर...
पूजा की स्टाइलिश बेटी आलिया अक्सर इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ पार्टीज और बिकिनी फोटोज पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर हैं। पूजा बेदी और फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला की बेटी आलिया का जन्म 1997 में हुआ था। खबरों के मुताबिक, वे फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना रही हैं और बड़े पर्दे पर एंट्री करने की तैयारी में हैं। वे न्यूयॉर्क में रहती हैं। बता दें आलिया 2011 में सोनी इंटरनेशनल चैनल के रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में वे बतौर कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ दिखाई दी थीं। वैसे सिर्फ आलिया की अपनी मम्मी पूजा की तरह ग्लैमरस नहीं है टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनकी बेटियां उन्हीं की तरह स्टाइलिश हैं।
पूनम ढिल्लन
बेटी - पमोला
टीवी शो - बिग बॉस-3 (2009)
पूनम ढिल्लन की बेटी पलोमा 21 साल की हैं। पमोला का जन्म 15 नवंबर, 1995 में हुआ था। मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई कर रही पलोमा भी काफी स्टाइलिश एंड ग्लैमरस हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेकेशन, पार्टी और हॉलिडे फोटोज से भरा हुआ है।
दीपशिखा नागपाल
बेटी - विधिका
टीवी शो - बाल वीर (2013)
'बिग बॉस-8' की एक्स कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की बेटी विधिका की काफी ग्लैमरस हैं। हाल ही में विधिका ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वो काफी बोल्ड एंड ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। देखा जाए तो विधिका अपनी मां दीपशिखा की तरह ही काफी स्टाइलिश हैं। विधिका की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने मुंबई के Cathrdral विद्या स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। बता दें, दीपशिखा ने 1997 में जीत उपेंद्र से शादी की थी जिनसे उन्हें विधिका हुईं। 2007 में इनका तलाक हो गया और दीपशिखा ने केशव अरोड़ा से दूसरी शादी कर ली।
भाग्यश्री
बेटी - अवंतिका दासानी
टीवी शो - कागज की कश्ती(2009)
भाग्यश्री भले ही लाइमलाइट से अब थोड़ा दूर रहती हैं लेकिन उनकी बेटी अवंतिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लगभग 22 साल की अवंतिका इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। लंदन के Cass बिजनेस स्कूल में पढ़ रहीं अवंतिका इस वक्त बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ले रही हैं। अवंतिका का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी स्टाइलिश फोटोज से भरा हुआ है। बता दें, उन्हें ट्रेवलिंग, डांसिंग, फैशन और दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करना काफी पसंद है।
श्वेता तिवारी
बेटी - पलक
टीवी शो - कसौटी जिंदगी की (2001)
श्वेता तिवारी की बेटी पहले लगभग 17 साल की हैं। पलक जल्द फिल्म 'Quickie' से डेब्यू कर सकती हैं। जिसमें उनके साथ 'तारे जमीन पर' फेम दर्शील सफारी भी नजर आएंगे। हाल ही में श्वेता ने डेब्यू की खबर को कन्फर्म करते हुए बताया कि फिलहाल एक फिल्म के लिए बात चल रही है। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही किया जाएगा। बता दें, श्वेता ने 21 साल की उम्र में पलक को जन्म (अक्टूबर 2000) दिया था। पलक, श्वेता के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में इस कपल का तलाक हो गया, जिसके बाद 2013 में श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली।
जरीना वहाब
बेटी - सना
टीवी शो - यहां मैं घर-घर खेली (2009)
एक्ट्रेस जरीना की 28 साल की बेटी का नाम सना है जो कि एक्टर सूरज पंचोली की बड़ी हैं। सना ने लॉस एंजिलिस से एक्टिंग की पढ़ाई है, लेकिन फिल्मों में काम करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। सना को 2007 में आई फिल्म 'शाकालाका बूम बूम' ऑफर हुई थीं। लेकिन सना फिल्म में खुद को एक्सपोज करने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए फिल्म कंगना रनोट के पास चली गई। इसके बाद भी उन्हें कुछ और फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बता दें, कुछ सालों पहले सना का नाम ड्रग स्कैंडल में भी आया था। मुंबई के एक पब में सना और शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत दोनों ड्रग की डीलिंग करते पकड़े गए थे। हालांकि, सना ने बाद घटना के बारे में अपने बयान में कहा था, "पब में मेरे अलावा 200 लोग मौजूद थे। मेरा नाम मेरे सरनेम की वजह से हाईलाइट हुआ। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं था।"


Post a Comment