Header Ads

कॉन्ट्रोवर्शियल रही है इस एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर्स की लाइफ


कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिनकी लाइफ कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। एक्ट्रेस जरीना वहाब भी इससे बची नहीं है। हालांकि, वे किसी कॉन्ट्रोवर्सी से नहीं जुड़ी हैं, बल्कि उनके फैमिली मेंबर्स यानी हसबैंड आदित्य पंचोली, बेटा सूरज पंचोली और बेटी सना के साथ कॉन्ट्रोवर्सीस जुड़ी हुईं हैं। बता दें कि जरीना वहाब आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट (17 जुलाई) कर रही हैं। कई फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुकी जरीना वहाब के फैमिली मेंबर्स से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीस के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं।

आदित्य एक्टिंग से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीस के लिए जानें जाते हैं। बता दें कि फिल्म 'लाखों हैं यहां दिलवाले' (2016) के सेट पर वे अपने को-स्टार विजे भाटिया को थप्पड़ मार चुके हैं। मार्च 2015 में एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य को गिरफ्तार किया गया था। कंगना रनोट से अफेयर की चर्चाओं से लेकर पूजा बेदी की 15 साल की मेड के रेप का आरोप तक आदित्य पर लग चुका हैं। इतना ही नहीं आदित्य पर पड़ोसियों से मारपीट से लेकर मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी तक के आरोप भी लगे हैं।

1986 फिल्म 'कलंक का टीका' के सेट पर जरीना की मुलाकात एक्टर आदित्य पंचोली से हुई। मुलाकातें बढ़ीं और उसी साल दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि आदित्य जरीना से उम्र में 6 साल छोटे हैं। जरीना ने 'घरौंदा' (1977), 'तुम्हारे लिए' (1978), 'अपराध' (1978), 'सावन को आने दो' (1979), 'गोपाल कृष्ण' (1979), 'सलाम मेमसाहब' (1979), 'जज्बात' (1980), 'नैया' (1979), 'सितारा' (1980), 'आखिरी मुजरा' (1981), 'मैंने जीना सीख लिया' (1982), 'लाल चुनरियां' (1983), 'दहलीज' (1986), 'माई नेम इज खान' (2010), 'अग्निपथ' (2012), 'हिम्मतवाला' (2013) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया।