बच्चे के बेहोश होने पर रोने लगी बंदरिया, ये जानवर भी यूं जताते हैं दुख
इंसान ही नहीं, दुनिया में कुछ ऐसे जानवर भी हैं, जो अपनों की मौत पर दुखी होकर रोते-बिलखते हैं।
अपने अजीज को खोने का दुख शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता है। इंसान तो शब्दों के जरिए अपना दुख दूसरों के साथ बांट भी लेता है, जानवरों के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। लोगों को लगता है कि जानवरों के अंदर फीलिंग्स नहीं होती लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनों को खोने शोक मनाते हैं। वायरल हो रही है ये इमोशनल तस्वीर...
जबलपुर के रहने वाले 31 साल के अविनाश लोधी ने हाल ही में इंटरनेट पर इस तस्वीर को शेयर किया है। पेशे से फोटोग्राफर अविनाश को घर के रास्ते में एक बंदरिया दिखी, जो गोद में अपने बच्चे को लिए रो रही थी। दरअसल, रास्ता क्रॉस करते हुए बच्चा अचानक गिर गया, जिसे देख बंदरिया डर गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद बच्चा नॉर्मल हो गया। इस तस्वीर में कैद इमोशन ने लोगों का दिल छू लिया। ऐसे कई जानवर हैं, जो अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं।
हाथी
कुछ समय पहले UK और केन्या के कुछ साइंटिस्ट्स ने बिहेवियर को स्टडी किया था। जारी रिपोर्ट्स के आधार पर उन्होंने कहा कि हाथी अपने झुंड में किसी की मौत होने पर उसकी बॉडी की रक्षा करते अहिं। इतना ही नहीं, वो डेड बॉडी को अपनी सूंड से छुते हैं। हालांकि, साइंटिस्ट्स ने दावा किया था कि हाथी एक निश्चित समय में उस जगह जरुर जाते हैं, जहां उनके झुंड के सदस्य की मौत होती है। लेकिन इसका कोई सटीक प्रमाण उन्हें नहीं मिल पाया।
चिम्पांजी
हाथी की तरह चिम्पांजी भी लंबे समय तक जिंदा रहते हैं और अपने झुंड के साथ काफी जुड़े होते हैं। साउथ ईस्ट गुयाना के कुछ साइंटिस्ट्स ने जो रिसर्च की है, उसके मुताबिक, मादा चिम्पांजी बच्चे की मौत के बाद उसकी बॉडी को कई हफ़्तों तक अपने पास रखती है। ये समय 19 से लेकर 68 दिन तक का भी हो सकता है। कई बार तो झुंड के मेल सदस्य बॉडी को छीन कर मादा से अलग करते हैं।
जिराफ
जूलॉजिस्ट्स ने दुनिया के सबसे लम्बे जानवर जिराफ को अपनों की मौत पर शोक मनाते देखा है। 2010 में केन्या के एक चिड़ियाघर में एक मादा जिराफ को अपने एक महीने के बच्चे की मौत पर 4 दिन शोक मनाते देखा गया था। मां के अलावा 17 और मादा जिराफ भी 4 दिनों तक इस शोक का हिस्सा रही थीं। इसके अलावा 2011 में एक मादा जिराफ को बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मरने पर दो घंटे तक बॉडी को चूमते देखा गया था।
वेस्टर्न स्क्रब जेस
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के कुछ साइंटिस्ट्स ने रिसर्च के आधार पर इस पुष्टि की है कि ये चिड़ियां अपनों के मरने के बाद फ्यूनरल का आयोजन करते हैं। किसी की मौत के बाद ये उनके आसपास इकठ्ठा हो जाते हैं और साथ रोते हैं।


Post a Comment