जानलेवा बनी डैम के साथ सेल्फी, एक क्लिक में खत्म हो गईं चार जिंदगियां
सेल्फी लेने के चक्कर में शनिवार को पिकनिक मनाने गए चार कॉलेज स्टूडेंट्स महाकाली डैम में डूब गए। कई घंटे की पड़ताल के बाद चारों के शवों को रविवार को बाहर निकाला गया है। इस हादसे में तीन लड़कियों और एक लड़के को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पास से डैम के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान
- मरने वाले चारों एक ही कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं। सभी की उम्र 18 से 20 साल के बीच की है। ये चारों अपने फ्रेंड्स के साथ डैम घूमने आए थे।
- मरने वालों में पुलगांव का रहनेवाला गौरव गुल्हाने, वर्धा की रहने वाली श्वेता नेहारे, शीतल प्रधान और सोनल नाईक हैं।
- डैम को पास से देखने और उसके साथ अपनी सेल्फी लेने के चक्कर में ये सभी डैम के काफी नजदीक तक चले गए थे।
- ये चारों पानी के अंदर एक पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी निकाल रहे थे, अचानक सेल्फी निकालते समय एक लड़की का पैर फिसल गया, जिससे वो नीचे गहरे पानी में जा गिरी।
- लड़की को पानी में बचाने के प्रयास में उसकी दो फ्रेंड और गौरव भी पानी में कूद पड़े। पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों लहरों के बीच फंस गए और चारों की जान चली गई।
चारों के शव निकाले गए
- घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
- स्थानीय मछुआरों ने कई घंटे के प्रयास के बाद रविवार को चारों के शवों को पानी से बाहर निकाला।
- मरने वाली लड़कियों में एक नर्सिंग की स्टूडेंट थी और दो लड़कियां 10 वीं क्लास में पढ़ती थीं। इस घटना के बाद से सभी के घर में मातम फैला हुआ है।
- मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर विनोद चौधरी ने बताया कि, "खरागना पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि, यहां कुछ लोग डूबे है, हम अपने दल के साथ पहुंचे, ये चारों यहां वर्धा से घूमने के लिए यहां आए थे, तभी पानी में मस्ती करते समय इनका बैलेंस बिगड़ गया और ये पानी मे डूब गए।"


Post a Comment