Header Ads

सड़क पर यूं पड़ा था भिखारी, फिर महिला ने किया कुछ ऐसा कि बदल गई किस्मत


दुनिया में मौजूद हर इंसान की अपनी एक अलग कहानी होती है। चाहे वो कितना भी अमीर हो, चाहे कितना ही गरीब हो। ब्राजील की सड़कों पर भीख मांगने वाले एक शख्स के अंदर छिपा हुआ टैलेंट लोगों के सामने ही नहीं आता, अगर एक महिला ने उससे बातें ना की होती।

रैमुन्डो अरुडा सोर्बिन्हो नाम का ये शख्स ब्राजील के साओ पाओलो शहर में सालों से भीख मांग कर गुजारा करता था। फटे-पुराने कपड़े और बिखरे बालों वाले रैमुन्डो को कभी किसी ने नोटिस नहीं किया। वो चुपचाप सड़क किनारे कागज़ पर कुछ ना कुछ लिखता रहता था। लेकिन एक दिन उसके बगल से गुजर रही शाला मोंटीएरो नाम की महिला ने उससे बात करने का फैसला किया। तब उसे पता चला कि रैमुन्डो पिछले 35 सालों से सड़क किनारे बैठकर कविताएं लिखता था। जब शाला ने उन कविताओं को पढ़ा, तो हैरान रह गई। कविताओं के स्टार को देखते हुए शाला ने उन्हें लोगों के साथ शेयर करने का फैसला किया।

शाला ने रैमुन्डो के नाम पर एक फेसबुक पेज बनाया और उसपर उनकी कविताएं शेयर की। लोगों को ये कविताएं काफी पसंद आई और जल्द ही रैमुन्डो फेमस हो गया। इतना ही नहीं, इस पेज की वजह से 50 साल से बिछड़ा उसका भाई भी उसे मिल गया।

रैमुन्डो कई बरसों से नहाया नहीं था। शाला ने उसके बाल कटवाए। शेविंग और नए कपड़े पहनने के बाद रैमुन्डो को पहचान पाना मुश्किल था। उसके नए अवतार को देख कोई कह नहीं सकता था कि यही शख्स सड़कों पर भीख मांगा करता था।