खूबसूरत लड़की के पैरों को देख डर जाएंगे आप, अजीबोगरीब है इसकी वजह
आप भी सोच रहे होंगे कि ऊपर दिख रही खूबसूरत लड़की के साथ माजरा क्या है? चेहरे से हसीन दिख रही इस लड़की के हाथ प्रॉपर तरीके से वैक्स किए हुए हैं। फिर इसके पैरों के साथ क्या दिक्कत हो गई? जी नहीं, धोखा मत खाइए। इस लड़की के पैरों में इतने घने बाल नहीं उगे हैं। दरअसल, इसने पैरों में लेगिंग्स पहनी हुई है।
सोशल साइट्स पर आए दिन अजीबोगरीब फैशन स्टेटमेंट्स ट्रेंड करते नजर आ जाते हैं। अभी थोड़े दिनों पहले ही खास महिलाओं के लिए बनाए गए बालों से भरे स्विमसूट लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि अब बालों से भरे लेगिंग्स भी मार्केट में आ गए हैं। लंदन की एक कंपनी द्वारा बनाए गए इन लेगिंग्स की मार्केट में काफी डिमांड है। सबसे खास बात ये है कि ये लेगिंग्स कई स्किन टोन्स में अवेलेबल है। इस कारण लड़कियां इसे काफी पसंद कर रही हैं।
थोड़े दिन पहले ही सोशल साइट्स पर बालों से भरे स्विमसूट ट्रेंड कर रहे थे। इनकी कीमत 3 हजार रुपयों से शुरू होती है। लोगों ने इसे काफी पसंद किया और कई लोगों ने इन्हें पहनकर अपनी फोटोज भी सोशल अकाउंट पर शेयर की।


Post a Comment