Header Ads

बेटी को इस हालत में देख मां की निकली चीख, 7 महीने पहले हुई थी शादी



यूपी के मेरठ में एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी बॉडी कमरे में पंखे से लटकी थी। मां जब बेटी के कमरे में गई तो उसकी नजर बेटी के पंखे से लटक रहे बॉडी पर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


- जाकिर कॉलोनी निवासी भरत सिंह लोधी की बेटी प्रियांशी की शादी 25 नवंबर 2016 को बुलंदशहर के मोहनपुठी निवासी नरेन्द्र के साथ हुई थी। नरेन्द्र फौज में है। भरत सिंह 2 दिन पहले ही अपनी बेटी को ससुराल से मायके लेकर आया था।
- शुक्रवार को प्रियांशी का पिता भरत सिंह किसी काम से दिल्ली गया था। घर पर उसकी पत्नी बाला और बेटी प्रियांशी थे। भरत सिंह ने घर निचले हिस्से में मिठाई की दुकान कर रखी है। उसके दिल्ली जाने पर पत्नी बाला दुकान पर बैठी थी।
- बताया गया कि शाम को जब दुकान से बाला घर के अंदर गई तो उसे प्रियांशी नहीं दिखी। जिसके बाद वह मकान की तीसरी मंजिल पर बने उसके कमरे में गई तो वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई।
पंखे से लटक रही थी बॉडी
- प्रियांशी का शव पंखे से लटक रहा था, उसने दुप्पटा से फंदा लगाकर अपनी जान दी। प्रियांशी की जीभ बाहर निकली हुई थी, जबकि पैर चारपाई पर टिके थे। सूचना पर पहुंची थाना लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
- परिजनों का कहना है कि प्रियांशी का अपने ससुराल में कुछ विवाद हुआ था, हो सकता है उसी तनाव में उसने यह कदम उठाया हो।
- सीओ रणवीर सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच के बाद ही उचित कार्रवाई करेगी।