कजिन हैं काजोल-अयान, फराह-जोया सहित ये 9 बॉलीवुड सेलेब्स
बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो कजिन्स हैं।
आज कजिन डे (24 जुलाई) है। इस मौके पर आपको बॉलीवुड के ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कजिन्स हैं। फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी और काजोल कजिन भाई-बहन है तो रानी मुखर्जी और तनिषा मुखर्जी भी कजिन सिस्टर्स हैं। इसी तरह अन्य कई सेलेब्स का भी ऐसा ही रिश्ता है। काजोल के चाचा का बेटा है अयान मुखर्जी...
1.अयान मुखर्जी और काजोल कजिन भाई-बहन हैं। दरअसल, अयान काजोल के पिता शोमू मुखर्जी के भाई देब मुखर्जी के बेटे हैं।
2. जोया अख्तर और फराह खान कजिन बहनें हैं। दरअसल, जोया की मां हनी ईरानी और फराह की मां मेनका सगी बहनें हैं।
3. मोहित मारवा और सोनम कपूर कजिन भाई-बहन है। दरअसल, मोहित अनिल कपूर की बहन रीना मारवा का बेटा है।
4. रानी मुखर्जी और तनिषा मुखर्जी कजिन सिस्टर हैं। दोनों के पिता यानी राम मुखर्जी और शोमू मुखर्जी सगे भाई हैं।
5. अक्षय ओबेरॉय, विवेक ओबेरॉय के कजिन हैं। वे विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्णन ओबेरॉय के बेटे हैं।
6. काजोल और मोहनीश बहल कजिन भाई-बहन है। दरअसल, दोनों की मां यानी तनुजा और नूतन सगी बहनें हैं।
7. फरदीन खान और जायद खान कजिन हैं। दोनों के पिता यानी फिरोज खान और संजय खान सगे भाई हैं।
8. सोनम कपूर और अर्जुन कपूर कजिन भाई-बहन हैं। दोनों के पिता यानी अनिल कपूर और बोनी कपूर सगे भाई हैं।
9. किरण राव और अदिति राव हैदरी हैदराबाद की रॉयल फैमिली से हैं। किरण की मां उमा और अदिति की मां विद्या रामेश्वर राव बहनें हैं। इस रिश्ते से किरण-अदिति कजिन हैं।


Post a Comment