नजदीकी मुकाबले में 9 रन से भारत हारा, इंग्लैंड चौथी बार चैम्पियन
वुमन्स वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को इंडियन टीम नजदीकी मुकाबले में इंग्लैंड से हार गई। इंग्लिश टीम ने इंडिया को 9 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 228 रन बनाए थे, इंडिया 48.4 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई। इस हार के बाद वुमन्स टीम ने 34 साल बाद लॉर्ड्स में इतिहास बनाने का मौका गंवा दिया। 1983 में इसी मैदान पर कपिल देव की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज की टीम को हराकर पहली बार वर्ल्डकप जीता था।
फाइनल में इंग्लैंड की ओर से एन्या श्रुबसोल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
- भारत की ओर से टॉप स्कोरर पूनम राउत रहीं, जिन्होंने 86 रन बनाए। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 51 रन की इनिंग खेली।
- एक वक्त इंडिया जीत को ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन 43वें ओवर में राउत का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की बैटिंग बिखर गई।
- टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा रन बनाने वाली टैमी ब्यूमोंट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
37 रन बनाने में गिर गए इंडिया के 7 विकेट
- 42.4 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट पर 191 रन था, लेकिन इसके बाद 28 रन बनाने में टीम इंडिया ने 7 विकेट खो दिए।
4th विकेट: पूनम राउत (86) के रूप में चौथा विकेट गिरा। 42.5 ओवर में उन्हें एन्या श्रुबसोल ने lbw कर दिया। इस वक्त स्कोर 191 रन था।
5th विकेट:43.3 ओवर में 196 रन के स्कोर पर सुषमा वर्मा (0) को एलेक्स हार्टले ने बोल्ड कर दिया।
6th विकेट: वेदा कृष्णमूर्ति (35) आउट हुईं। एन्या श्रुबसोल की बॉल पर वे नताली स्काइवर को कैच दे बैठीं। इस वक्त स्कोर 44.4 ओवर में 200 रन था।
7th विकेट:झूलन गोस्वामी भी खाता खोले बिना आउट हो गईं। इस वक्त भारत का स्कोर 44.6 ओवर में 201 था।
8th विकेट: शिखा पांडेय रन आउट हुईं। इस वक्त इंडिया ने 47.3 ओवर में 218 रन बना लिए थे।
9th विकेट:दीप्ति शर्मा 14 रन बनाकर कैच आउट हो गईं। भारत का स्कोर 218 ही था और 48.1 ओवर बीत चुके थे।
10th विकेट: राजेश्वरी गायकवाड़ को श्रुबसोल ने 48वें ओवर की चौथी बॉल पर बोल्ड कर दिया।
10वीं बार राउत ने फिफ्टी लगाई
- मैच में पूनम ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई। वे 115 बॉल पर 86 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपने 50 रन 75 बॉल पर पूरे किए थे।
- अपनी इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। ये उनके वनडे करियर की दसवीं हाफ सेन्चुरी रही।
51 रन बनाकर आउट हुईं हरमन
- मैच में हरमनप्रीत कौर ने शानदार फिफ्टी लगाई। ये उनके वनडे करियर की दसवीं फिफ्टी रही।
- हरमन 80 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी इनिंग में उन्होंने 3 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।
ऐसी रही थी इंग्लैंड की इनिंग
- मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जिसमें नताली स्काइवर ने 51 और सारा टेलर ने 45 रन की इनिंग खेली।
- इंग्लैंड को ब्यूमोन्ट और विनफील्ड ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद 16 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए।
- इसके बाद सारा टेलर और नताली स्काइवर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप की। खतरनाक दिख रही इस जोड़ी को झूलन गोस्वामी ने तोड़ा।
- भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने 3/23 विकेट लेकर सबसे सफल रहीं, वहीं पूनम यादव ने 2/36 विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 1/49 विकेट लिया।
झूलन ने की सबसे किफायती बॉलिंग
- मैच में भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 10 ओवर में केवल 23 रन दिए।
- अपने स्पेल में उन्होंने 3 ओवर मेडन भी डाले और 3 बड़े विकेट भी लिए। उन्होंने ना केवल सारा टेलर और नताली स्काइवर की पार्टनरशिप को तोड़ा बल्कि इन दोनों के साथ ही फ्रेन विल्सन का विकेट भी लिया।
स्काइवर ने लगाई फिफ्टी
- मैच में इंग्लैंड के लिए नताली स्काइवर ने शानदार बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई। वे 68 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुईं।
- अपनी इनिंग में उन्होंने 5 चौके भी लगाए। ये उनके वनडे करियर की नौवीं फिफ्टी रही।
- बैटिंग के दौरान उन्होंने चौथे विकेट के लिए टेलर के साथ मिलकर 83 रन की पार्टनरशिप की।

Post a Comment