ये दो लोग एक ही हैं, देखकर भी यकीन करना होगा मुश्किल
दुनिया में बहुत सारे लोग हैं, जो अपने शरीर के साथ सहज महसूस नहीं करते। इनमें महिला और पुरुष दोनों होते हैं। महिलाओं को लगता है कि उनका शरीर जैसा भी हो, पर वे पुरुष हैं और पुरुषों को लगता है कि वे महिला हैं। इनमें से कुछ लोग लिंग परिवर्तन कराने का साहस करते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 लोगों के बारे में, जो महिला से पुरुष या पुरुष से महिला बने हैं
ऊपर की तस्वीर एक ही व्यक्ति की है। पुरुष रूप में वह मैथ्यू है और स्त्री के रूप में सोना।
-मैथ्यू अमेरिकी नौसेना में रह चुका है और इराक व अफगानिस्तान में सेवाएं दे चुका है। उसने शादी भी की और एक बच्ची का पिता भी बना।
-लेकिन फिर उसने लिंग परिवर्तन का फैसला लिया। हाल ही में वह हॉर्मोन थैरेपी से गुजरा है और 33 साल की सोना एवेडियान बन चुका है।
-सोना ऑस्टिन (टेक्सास) में अपनी बच्ची के साथ रहती है। वह फेसबुक पर भी सक्रिय है, जहां वह लोगों के सवालों के जवाब देती है।
थालिटा जैम्पिरोली
-24 साल की थालिटा ब्राजील की मॉडल है। वह इंडस्ट्रियल डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है।
-थालिटा अपने 18वें जन्मदिन पर सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाकर पुरुष से महिला बनी थी।
-इस फैसले में उसका परिवार उसके साथ था। सेक्स चेंज ऑपरेशन का खर्च उसकी दादी ने उठाया था। फिलहाल थालिटा साओ पॉलो में रहती है।
बक एंजेल
-बक एंजेल एलजीबीटी कम्युनिटी का जाना-माना नाम है। वह एडल्ट फिल्में बनाता है।
-बक जब महिला के रूप में था, तो वह एक कामयाब मॉडल था, लेकिन वह भीतर से बेचैन रहता था।
-फिर उसने लिंग परिवर्तन करा लिया। इस बात को एक दशक हो चुके हैं। अब बक एलजीबीटी कम्युनिटी के अधिकारों के लिए काम करता है।
थॉमस बीटी
-थॉमस बीटी को दुनिया के पहले प्रेग्नेंट पुरुष के रूप में जाना जाता है। उसने पुरुष रूप में तीन बच्चों को जन्म दिया है।
-थॉमस बीटी ने अपने जीवन के शुरुआती 25 बरस महिला के रूप में गुजारे। फिर उसने हॉर्मोन थैरेपी की मदद से पुरुष का स्वरूप हासिल किया।
-इसके बावजूद थॉमस ने गर्भाशय जैसे फीमेल सेक्स ऑर्गन अपने शरीर में रहने दिए थे, ताकि वह अपने बच्चे का जन्म दे सके।
लोरेन कैमरॉन
-लोरेन रेक्स कैमरॉन महिला से पुरुष बना है। वह एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट, लेखक और फोटोग्राफर है।
-वह अपनी ही ट्रांससेक्सुअल और लेस्बियन तस्वीरें लेता है।
-1959 में कैलिफोर्निया में लड़की के रूप में जन्मे लोरेन ने 26 साल की उम्र में सेक्स चेंज करवाया था।

Post a Comment