Header Ads

भाई-बहन का रोल करते हुआ एक्टर-एक्ट्रेस को प्यार, अब बनेंगे Real पति-पत्नी

चारू असोपा और नीरज मालवीय को टीवी शो 'मेरे अंगने में' (2015) के कजिन भाई-बहन नंदू और अमित के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या जानते हैं कि रियल लाइफ में वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो चुकी है और जल्दी ही शादी भी करने की प्लानिंग में हैं। कैसे एक-दूसरे के करीब आए चारू और नीरज...
- चारू और नीरज एक-दूसरे को शो में हिस्सा लेने से पहले से जानते थे। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने कराई थी। लेकिन उस वक्त उनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था।
- एक इंटरव्यू के दौरान नीरज ने कहा था, "हम एक-दूसरे को प्यार में पड़ने से पहले से जानते थे। एक कॉमन फ्रेंड की वजह से हम साथ आए। लेकिन कहा जाता है कि सबकुछ सही समय आने पर ही होता है। हमें एक-दूसरे से प्यार तब हुआ, जब हमने शो में साथ काम करना शुरू कर दिया।"
भोपाल के नीरज तो बीकानेर की हैं चारू
- बकौल नीरज, "वह बीकानेर से है और मैं भोपाल से। हमें इस बात का अहसास हुआ कि हममें कुछ कॉमन इंटरेस्ट और सिमिलरिटीज हैं। वह शुद्ध हिंदी बोलती है और मैं हमेशा से ऐसी ही लाइफ पार्टनर चाहता था।"
जून 2015 में किया था नीरज ने चारू को प्रपोज
- जब नीरज और चारू ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया तो किसी को इसके बारे में बताया नहीं। क्योंकि पहले वे खुद के बारे श्योर होना चाहते थे। जब एक इंटरव्यू के दौरान नीरज से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि फिलहाल रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून 2015 में चारू के बर्थडे पर नीरज ने उन्हें प्रपोज किया था। लेकिन लंबे समय तक उन्हें अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के बारे में विचार नहीं किया।

2016 में हुई नीरज-चारू की सगाई
- फरवरी 2016 में भोपाल में नीरज और चारू की सगाई हुई। इस दौरान दोनों के सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही वहां मौजूद थे। एक टेबलायड को दिए इंटरव्यू में चारू ने कहा था, "हमारी इंगेजमेंट एक प्राइवेट अफेयर थी। नीरज के दादाजी का हाल ही में निधन हुआ है। इसलिए हमने इसे बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट नहीं किया।"

चारू-नीरज का वेडिंग प्लान?
- जब इस बारे में चारू से पूछा गया तो उन्होंने कहा था, "हम इसी साल दिसंबर या फिर जनवरी 2017 में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख तय नहीं हुई है।"
- चारू और नीरज की टेंटटिव वेडिंग डेट निकल चुकी है। लेकिन अभी तक उनकी शादी की कोई खबर सामने नहीं आई है।

इन सीरियल्स में किया चारू ने काम
- चारू ने 'मेरे अंगने में' के अलावा 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बाल वीर', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'दीया और बाती हम' और 'महाराक्षक आर्यन' जैसे शोज में भी काम किया है।
नीरज इन शोज में नजर आए
- नीरज को 'राम मिलाई जोड़ी', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'एक मुट्ठी आसमान' और 'तेरे शहर में' जैसे शोज में देखा जा चुका है।