Header Ads

लाइमलाइट से दूर रहते हैं TV सेलेब्स के ये 10 UNKNOWN पार्टनर्स

बॉलीवुड में ऐसे कई टीवी सेलेब्स हैं, जो खुद तो एक्टिव हैं लेकिन उनके पार्टनर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। हालांकि कई सेलेब्स के पार्टनर या तो बिजनेसमैन हैं या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इनमें गौरव कपूर, सायरस ब्रोचा, अनुष्का मनचंदा, अर्चना विजय और श्रुति सेठ जैसे एक्टर शामिल हैं।
गौरव कपूर
पार्टनर : कीरत भट्टल
टीवी प्रेजेंटर और एक्टर गौरव कपूर को आईपीएल शो एक्स्ट्रा इनिंग्स होस्ट करने के लिए जाना जाता है। गौरव ने सबसे पहले 17 साल की उम्र में एक एफएम में काम किया था। शुरुआत में वो रेडियो जॉकी थे लेकिन बाद में उन्होंने चैनल वी में बतौर वीजे काम किया। उनकी डेब्यू फिल्म 2003 में आई 'डरना मना है' थी। इसके बाद वो इसी साल हॉरर फिल्म 'श्श्श्श' में नजर आए। 3 नवंबर, 2014 को उन्होंने साउथ एक्ट्रेस कीरत भट्टल से शादी की।
मनीष पॉल
पार्टनर : संयुक्ता पॉल
शुरुआत में रेडियो जॉकी और वीजे रहे मनीष पॉल ने 2007 में बचपन के प्यार संयुक्ता से शादी की है। दोनों ने 1998 में डेटिंग शुरू की थी। मनीष ने सबसे पहले 2002 में स्टार प्लस के शो 'संडे टैंगो' को होस्ट किया। इसके बाद मनीष ने 'घोस्ट बना दोस्त', 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'श्श्श्श फिर कोई है' और 'कुछ कुक होता है' जैसे शोज किए। मनीष ने 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खां' में कैमियो भी किया। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो भी होस्ट किए।

बानी जे
पार्टनर : युवराज ठाकुर

एमटीवी रोडीज शो से पॉपलुर हुईं वीजे बानी टीवी एक्टर युवराज ठाकुर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। वहीं उनके पार्टनर युवराज टीवी शो 'हमसे है लाइफ', बड़े अच्छे लगते हैं और 'कैसी ये यारियां' में काम कर चुके हैं। युवराज एक्टर और मॉडल होने के साथ ही राइटर भी हैं लेकिन बावजूद इसके उन्हें लोग कम ही जानते हैं।

श्रुति सेठ
पार्टनर : दानिश असलम

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल श्रुति सेठ को टीवी शो 'शरारत' से में किए गए जिया मल्होत्रा के रोल से मिली। हालांकि टीवी शो के अलावा श्रुति ने 2003 में फिल्म 'वैसा भी होता है', 2006 में 'फना' और 2008 में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में काम किया। श्रुति ने 'कॉमेडी सर्कस' टीवी सीरिज को भी होस्ट किया। 2010 में उन्होंने डायरेक्टर दानिश असलम से शादी की। दोनों की एक बेटी अलीना है।

अमृता अरोड़ा
पार्टनर : शकील लड़क

टीवी प्रेजेंटर और वीजे रहीं अमृता अरोड़ा ने 2002 में फरदीन खान के साथ फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड डेब्यू किया। बाद में इसी साल उनकी 'आवारा पागल दीवाना' फिल्म हिट रही। 2004 में अमृता ने लेस्बियन रिलेशनशिप पर बनी मूवी 'गर्लफ्रेंड' में ईशा कोप्पिकर के साथ स्क्रीन शेयर की। 2009 में अमृता ने कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी कर ली। उनके दो बच्चे अजान और रयान हैं।

अर्चना विजय
पार्टनर : धीरज पुरी

- अर्चना विजया जानी-मानी होस्ट, टीवी प्रेजेंटर और मॉडल हैं। अर्चना गौरव कपूर, संदीप कोचर जैसे मेल होस्ट के साथ क्रिकेट शो एक्स्ट्रा इनिंग्स भी होस्ट कर चुकी हैं।
- अर्चना का जन्म 17 नवंबर, 1982 को कोलकाता में हुआ। कोलकाता से ही पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई गईं।
- 2004 में शो 'गेट गॉर्जियस' करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और इसी शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। ये शो जीतने के बाद उन्हें इसी का अगला सीजन होस्ट करने का मौका मिला।
- आईपीएल-4 में पहली बार बतौर होस्ट नजर आईं। वे नियो स्पोर्ट्स चैनल में भी काम कर चुकी हैं।
- फरवरी 2015 में अर्चना ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन धीरज पुरी से शादी की। ये ड्रीम वेडिंग थाईलैंड में हुई थी। धीरज-अर्चना की मुलाकात दो साल पहले एक फ्रेंड की शादी में हुई थी।

राजीव लक्ष्मण
पार्टनर : सुसान लक्ष्मण

एमटीवी रोडीज के प्रेजेंटर रहे राजीव लक्ष्मण और रघुराम ट्विन्स हैं। लक्ष्मण 2016 में आई फिल्म 'धनक' में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने सुसान से शादी की है।

सायरस ब्रोचा
पार्टनर : आयशा

टीवी एंकर, प्रैंकस्टार और कॉमेडियन सायरस ब्रोचा को उनके शो एमटीवी बकरा के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कॉर्टून फिल्म 'रामायण' में अंगद के रोल का वॉयसओवर भी किया है। सायरस ने महज 12 साल की उम्र में फिल्म 'जलवा' में काम किया था। सायरस ने पेशे से फोटोग्राफर रहीं आयशा से शादी की है। कपल का एक बेटा मिखाइल और बेटी माया है।

पूरब कोहली
पार्टनर : लूसी पैटन

मॉडल, वीजे और एक्टर पूरब कोहली ने टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' से करियर की शुरुआत की। 2010 में उन्हें म्यूजिक टैलेंट हंट शो 'सारेगामापा सिगिंग सुपरस्टार' होस्ट करने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने, कोलगेट, पिज्जा हट, कॉम्पैक जैसे कई ऐड किए। 2003 में उन्होंने 'बस यू हीं' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद सुपारी (2003), वास्तुशास्त्र (2004), वो लम्हे (2006) और आवारापन (2007) जैसी फिल्मों में काम किया। पूरब फिलहाल ब्रिटिश गर्लफ्रेंड लूसी पैटन के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी भी है।

अनुष्का मनचंदा
पार्टनर : गौरव आर्य

सिंगर, मॉडल और वीजे अनुष्का मनचंदा रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी काम किया है। अनुष्का दिल्ली बेस्ड हॉटेलियर (होटल बिजनेसमैन) गौरव आर्य के साथ रिलेशनशिप में हैं।