Header Ads

घर का दरवाजा तोड़ थाने पहुंची लड़की, रोते हुए बोली- यह चोर नहीं, मेरा प्रेमी है


बिहार के सारण जिले के आमनौर में रात को प्रेमी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंच गया। दोनों बातें कर रहे थे कि लड़की के घरवालों को पता चल गया। रात में ही लड़की के परिजनों ने लड़के को बुरी तरह पीटा। लड़की प्रेमी को बचाने गई तो उसे भी पीटा। पिटाई से जब लड़का बेहोश हो गया तब पुलिस को बुलाया गया और उसे चोर कर सौंप दिया गया। मंगलवार सुबह लड़की थाने पहुंची और कहा- साहब बचा लीजिए, यह चोर नहीं, मेरा प्रेमी है।

- घटना लच्छी कैतुका गांव की है। सोमवार रात को लड़के की इतनी पिटाई हुई कि वह अधमरा हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
- परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह युवक घर में चोरी करते पकड़ा गया है। पुलिस युवक को लेकर आई और इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करा दिया।
- प्रेमी से मिलने के चलते परिजनों ने लड़की की खूब पिटाई की और उसे रूम में बंद कर दिया।
- मंगलवार सुबह लड़की रूम का दरवाजा तोड़कर अपने प्रेमी को बचाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची।
चोर नहीं, मेरा प्रेमी है यह
- थाने पहुंचकर लड़की ने बताया कि घायल लड़का चोर नहीं है वह मेरा प्रेमी है। वह मुझसे मिलने आया था। मैं इसके बिना नहीं रह सकती। अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही जीऊंगी और मरूंगी। - घायल लड़का छपरा अभिमान निवासी राघो राय का बेटा सिकंदर राय है।
लड़की की हो गई थी शादी तय
- बुधवार सुबह लड़का और लड़की दोनों पक्ष के दर्जनों ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंच गए।
- गांव के लोग दोनों को लाख समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नहीं माने। दोनों एक साथ जीने मरने की बात कहते रहे।
- बताया जाता है कि लड़की की शादी परिवार वालों ने कहीं दूसरे लड़के के साथ तय कर दी है। दोनों के बीच स्कूल के समय से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।