Header Ads

सलमान को गोली मारने पर दूंगा 50 लाख FB पर पोस्ट करने वाला अरेस्ट


फेसबुक पर राहुल गांधी और सलमान खान को मारने की सुपारी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी चुनाव 2017 में शहर उत्तरी से भारतीय सामाजिक क्रांति दल के कैंडीडेट रहे अरविंद सिंह चट्टान ने ये पोस्ट डाला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो खुद को अन्ना हजारे कहता है।
- अरविंद सिंह चट्टान का 2017 के इलेक्शन में ब्योरा पूरा न होने के कारण नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया गया था। अरविंद ने सोशल साइट पर ट्यूबलाइट फिल्म रिलीज के समय का सलमान खान का एक वीडियो अटैच किया है। वीडियो में सलमान ने भारतीय जवानों को पाकिस्तान से युद्ध न कर गले लगने की बात कही है। इसपर उसने सलमान को मारने वाले को 50 लाख का इनाम देने की बात कही है।
- उसने राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट डाला कि राहुल को राजनीति‍ नहीं आती, बल्कि वे गांधी नेहरू परिवार के होकर बदनामी कराते हैं। पोस्ट में चट्टान ने राहुल गांधी को गोली मारकर संपर्क करने को कहा है।
गाजीपुर का रहने वाला है अरविंद
- अरविंद सिंह चट्टान मूलतः गाजीपुर का रहने वाला है। बचपन में ही इसके पिता बनारस आ गए थे और शिवपुर के इंद्रपुर में घर बनवाकर रहने लगे। अरविन्द के परिवार में मां-बाप पत्नी और विकलांग छोटा भाई हैं।
- छोटा भाई ऑटो चालक है, वही घर का खर्च चलाता है। अरविंद ने इंटर तक की पढ़ाई की है। बचपन से ही अड़ियल स्वभाव के कारण इसके दोस्त इसे चट्टान कहने लगे। बाद में उसने इसको नाम के आगे यूज करने लगा।
- शुरु में वह मालवाहक भी चलाया करता था। इसके बाद भजयुमो का कार्यकर्ता रहा। अन्ना आंदोलन में ये अन्ना हजारे के विचारों से प्रभावित होकर अन्ना टीम से जुड़ गया। वर्तमान में बसपा की भी राजनीति करता है।
पुलिस ने ये कहा
- एसओ शिवपुर शिवानंद मिश्रा ने कहा, चट्टान सिंह सनकी टाइप का है। कुछ दिनों से वह फेसबुक पर नेताओं और सेलिब्रेटियों के खिलाफ कमेंट दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उसको शिवपुर इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।