Header Ads

बच्चों सहित नदी पार कर रही थी शेरनी, मगरमच्छ ने किया अटैक तो हुआ ऐसा


किसी भी महिला की जिंदगी में मातृत्व आसान दौर नहीं होता। चाहे वो इंसान हो या जानवर, हर मां अपने बच्चे के लिए कई मुश्किलों का सामना करती है। जानवरों में खासकर, बच्चों को शिकारियों के चंगुल से बचाने के लिए माएं किसी भी हद तक चली जाती हैं। ऐसा ही एक नजारा जंगल सफारी पर आए लोगों को देखने को मिला, जब बच्चों के साथ नदी पार कर रही शेरनी ने अपने बच्चों की जान पर खतरा मंडराता देखा।

हालांकि, ये फोटोज किस जगह की है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल साइट्स पर इन तस्वीरों के जरिए लोग एक मां के साहस को सलाम कर रहे हैं। दरअसल, अपने परिवार के साथ ये शेरनी नदी पार कर रही थी। तभी पानी में घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने उसके एक बच्चे पर अटैक कर दिया। शेरनी ने आव देखा ना ताव, फटाक से मगरमच्छ के ऊपर छलांग मार दी। मगरमच्छ ने चालाकी से शेरनी का मुंह अपने जबड़े में पकड़ लिया। एक बार के लिए कैमरामैन को भी लगा कि मगरमच्छ शेरनी का शिकार कर लेगा। लेकिन तभी काफी फुर्ती से शेरनी ने खुद को मगर के चंगुल से छुड़ा लिया। तब तक उसके बच्चे पानी से बाहर जमीन तक सुरक्षित पहुंच गए थे। इस मुठभेड़ में शेरनी जख्मी तो हो गई लेकिन अपने बच्चों को कुछ भी नहीं होने दिया।