Header Ads

कोहली को सबक सिखाने आया इंजीनियर, बनना चाहता है टीम का कोच


उपेंद्रनाथ ब्रम्हचारी नाम का मैकेनिकल इंजीनियर टीम इंडिया का कोच बनना चाहता है। हालांकि, इन्हें क्रिकेट का बिलकुल भी ज्ञान नहीं। फिर भी ये टीम कोच के लिए खुद को सबसे बेहतर मानते हैं। इसका कारण बताते हुए ब्रम्हचारी ने कहा कि वे विराट जैसे घमंडी को सबक सिखाने के लिए कोच बनना चाहते हैं।

- एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले ब्रम्हचारी अनिल कुंबले के इस्तीफे से दुखी हैं। वे कुंबले के फैन हैं। उन्होंने कहा कि विराट की वजह से ही कुंबले को अपना पद छोड़ना पड़ा। उपेंद्र ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर दिए गए ईमेल पर कोच बनने के लिए अप्लाई किया।
रेज्यूम में लिखी ये बातें
- बीसीसीआई को दिए अपने रेज्यूम में उपेंद्र ने लिखा, 'लेजेंड क्रिकेटर कुंबले के कोच पद को छोड़ने के बाद, मैं टीम इंडिया का हैड कोच बनने के लिए अप्लाई कर रहा हूं। मुझे लगता है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को कोच के रूप में किसी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे लिखा, 'अगर सीएसी फिर से किसी पूर्व क्रिकेटर को कोच बना देती है, तो कोहली उसकी भी बेइज्जती करेंगे।