कौन मां, कौन बेटी, उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल, लाखों लोग खा गए धोखा
कहते हैं किसी को देखकर उसकी उम्र का अंदाजा लगाना आसान होता है। लेकिन इन महिलाओं की उम्र का अंदाजा लगाने में लाखों लोग धोखा खा गए। जी हां, ये सही बात है। दरअसल, ताइवान में एक परिवार ऐसा है, जिनमें मां और बेटियां अपनी उम्र से बहुत छोटी दिखती हैं। चर्चा में यह परिवार
- ताइवान और चाइनीज मीडिया में यह परिवार इन दिनों सुर्खियों में है।
- एक वेबसाइट के मुताबिक, एक महिला, जिसकी उम्र 63 साल है, उनकी तीन बेटियां हैं। लेकिन जब वो साथ में कहीं जाते हैं तो लोग धोखा खा जाते हैं कि कौन मां है और कौन बेटी। इतना ही नहीं उनकी बेटियों को देखकर भी लोग खा जाते हैं कि कौन बड़ी है और कौन छोटी।
- इसके अलावा महिला की उम्र जानकर भी लोग शॉक्ड हो जाते हैं।
इन तस्वीर में पहचान सकते हैं कौन मां है और कौन बेटी?
सोशल साइट्स पर इन मां-बेटी की तस्वीर काफी वायरल हुईं। पहली नजर में देखने के बाद लोगों को लगता था कि ये तीन दोस्त हैं। इतना ही नहीं इनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी लोगों के लिए आसान नहीं है। लेकिन, हम आपको इस तस्वीर की सच्चाई से रू-ब-रू कराते हैं।
- बाएं से शेरोन (36), बीच में उनकी मां (63) और दाएं ल्यूर हू (41) हैं।
- ल्यूर हू इंटीरियर डिजाइनर और फैशन ब्लॉगर हैं। जबकि, शेरोन एक्ट्रेस हैं। वहीं, उनकी मां पूर्व डांसर रह चुकी हैं।
- पूरे ताइवान में इनकी पहचान किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
- ताइवानी मीडिया में इस परिवार को लोग 'the family of frozen ages' कहते हैं।
- वहीं, हू की छोटी बहन फेफे (40) साल की हैं, जिन्होंने हाल ही अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
- फेफे का कहना है कि उनकी मां जब यंग थी काफी सुंदर दिखती थीं। लेकिन आज वो 63 साल की हैं बावजूद काफी खूबसूरत और जवान दिखती हैं।
- फेफे की दो बेटियां भी हैं, जो एक 10 साल की है और दूसरी 8 साल की।
- सोशल साइट्स पर इन सबके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो इनकी खूबसूरती और फिटनेस को देखकर सोच में पड़ जाते हैं।


Post a Comment