छुट्टी मनाकर घर लौटा था कपल, लेकिन घर में दिखाई दिया कुछ ऐसा कि
यूएस में मिनेसोटा के रहने वाला एक कपल छुट्टी मनाकर अपने घर लौटा ही था। लेकिन जैसी ही घर के अंदर दोनों दाखिल हुए, अंदर का नजारा देखकर हैरत में पड़ गए। दरअसल, उनके बेडरूम में एक विशाल पक्षी (वाइल्ड टर्की) पहले से मौजूद था, जिसे देखकर दोनों डर गए।
- बैरी पीटरसन अपनी पत्नी के साथ छुट्टी मनाने के लिए बाहर गए थे। दोनों जब घर लौटे तो देखा कि खिड़की का शीशा टूटा हुआ है।
- पहले तो दोनों घबरा गए, लेकिन जैसे ही घर के अंदर पहुंचे तो नजारा देखकर हैरत में पड़ गए।
- बैरी का कहना था कि एक जंगली चिड़ियां शीशा तोड़कर अंदर आ चुका था और हमारे बेडरूम में घूम रहा था। इस दौरान वो कभी सोफा पर जा रहा था कभी बेड पर।
- उनका कहना था कि पक्षी दिखने में बेहद ही खतरनाक लग रही थी।
- "मेरी पत्नी घबरा गई और उसने सहायता के लिए तुरंत पुलिस को फोन किया"।
- सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मी उसके घर पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी।
- वहीं, पुलिसकर्मी का कहना था कि काफी देर तक हमने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसे नहीं पकड़ पाए।
- हालांकि, कुछ देर बाद वह पक्षी खुद ब खुद उड़कर बाहर निकल गया और एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। दरअसल, उन्हें लग रहा था कि पक्षी कहीं घायल तो नहीं है। लेकिन वो ठीक था और कहीं से उड़ते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गया था।


Post a Comment