Header Ads

किशोर कुमार के घर की बहू बनेगी ये लड़की, MLA का लड़ चुकी हैं इलेक्शन





झारखंड के धनबाद की रहने वाली इंडियन आइडल सीजन 3 फेम पूजा चटर्जी किशोर कुमार के घर की बहू बनेगी। कोलकाता के रहने वाले इंटरनेशनल फोटोग्राफर तथागत गांगुली के साथ पूजा चटर्जी की हाल ही में सगाई हुई है। पूजा किशोर कुमार के परिवार की पांचवीं पीढ़ी की बहू होंगी।


 कोलकाता के एक होटल में 12 अक्टूबर को पूजा और तथागत की सगाई हुई इसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। दोनों परिवारों के बीच पुरानी दोस्ती है।


- इसी दोस्ती को रिश्ते में बदलने की तैयारी है। पूजा चटर्जी ने बताया कि यह रिश्ता मेरे परिवार वालों ने तय किया है। सबकुछ बहुत ही जल्दी हो गया।

- किशोर कुमार के दादा और तथागत गांगुली के दादा रिश्ते में चचेरे भाई हैं। बताया जा रहा है कि जनवरी में पूजा और तथागत सात फेरे लेंगे।



 पूजा के होने वाले पति तथागत मुंबई में रहते हैं। पूजा के मुताबिक, शादी के बाद भी वे अपना प्रोफेशन जारी रखेंगी।


- कुछ दिन पहले इंटरनेशनल एलबम में गाने वाली पूजा अभी विदेशों में अधिक शो कर रही हैं।
- बता दें कि पूजा कांग्रेस की टिकट से डुमरी सीट पर विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमा चुकी हैं। हालांकि उनको सफलता हाथ नहीं लगी।


 बता दें कि पूजा चटर्जी और उनके फैमिली मेंबर्स पर अबतक सात बार जानलेवा हमला हो चुका है।
- इंडियन आइडल फेम स्टार पूजा चटर्जी को धमकाने और अश्लील एसएमएस भेजने का मामला सामने आया था।


- पूजा ने इसके संबंध में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में एक शख्स को धनबाद के हीरापुर और बोकारो में छापेमारी कर अरेस्ट किया गया था।


- 28 नवंबर को जन्मी पूजा धनबाद झारखंड की रहने वाली हैं। पूजा की शुरुआती पढ़ाई मध्यप्रदेश के इंदौर से पूरी हुई है।


- इसके बाद वे कॉलेज डिग्री लेने मुंबई गईं। वहां उन्होंने सिंगिंग शुरू किया और फिर वे इंडियन आइडल में चुने जाने के बाद वे फाइनल तक पहुंचीं।