Header Ads

ट्रैक्टर से बांध तीन घंटे तक पीटते रहे, तड़पते हुए महिला ने दी जान




श्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में बच्चा चोरी के शक में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को भीड़ ने ट्रैक्टर से बांधकर बेसुध होने तक पीटा, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां सेकेंदरा गांव में मंगलवार को लोगों की भीड़ ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। मानसिक रूप से बीमार महिला पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया गया।

बताया गया कि ओतेरा बीवी (42) नामक महिला दोपहर करीब 3 बजे दिलीप घोष के घर में घुस रही थी। इसी दौरान किसी गांव वाले की नजर उस पर पड़ी।
इसके बाद अफवाह फैली कि उसके हाथ में क्लोफॉर्म था और वो दिलीप घोष की छोटी बेटी खुशी को चुराने की कोशिश कर रही थी।
वो कुछ बोलना चाह रही थी
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में घुसी उस महिला को लोगों की भीड़ बाहर खींच लाई और उसको पीटना शूरू कर दिया।
रोती-बिलखती महिला कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन उसकी भाषा किसी को समझ में नहीं आ रही थी। लोगों मान रहे थे कि वो बांग्लादेशी बच्चा तस्कर है।
ट्रैक्टर से बांधकर पीटा
- भीड़ में शामिल कुछ लड़के उसे ट्रैक्टर से बांधकर करीब 1 घंटे तक पीटते रहे। इसके चलते उस महिला के कपड़े फट गए।
- वहीं, कुछ लोग इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।
अस्पताल में तोड़ा दम
- सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ओतेरा बीवी को भीड़ से छुड़ाया और घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अब तक 18 लोगों की गई जान
उल्लेखनीय है कि झारखंड में बीते दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह बड़े पैमाने पर फैल रही है। जमशेदपुर, सरायकेला और धनबाद और बोकारो में हिंसक लोगों भीड़ अब तक 18 लोगों की जान ले चुकी है।
ओतेरा बीवी की जिस जगह हत्या की गई वो सेकेंदरा गांव झारखंड के बॉर्डर से महज 18 किमी दूर है।