7 शेरों ने घेरा प्रेग्नेंट महिला की एम्बुलेंस को, फिर यूं हुई डिलीवरी
जाफराबाद के लुणसापुर गांव की एक महिला को डिलीवरी पेन शुरू हुआ। परिवार वालों ने 108 को पोन किया। सुबह साढ़े 4 बजे जब 108 की टीम महिला को अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते पर 7 शेरों के एक दल ने वेन को घर लिया। इस दौरान वेन में ही महिला की नार्मल डिलीवरी हो गई। शेरों ने करीब आधे घंटे तक वेन को घेरे रख
राजुला तहसील के भयाधर गांव की विलासबेन मकवाना गर्भवती थी। गत रात्रि महिला को डिलीवरी पेन हुआ। परिवार वालों ने 108 से सम्पर्क किया। जब 108 उक्त महिला को लेकर लुणसापुर गांव से तीन कि.मी. दूर ही पहुंचा था कि दो शेर, दो शेरनी और उनके तीन बच्चों ने वेन का रास्ता रोक लिया। आधे घंटे तक उन्होंने वेन को घेरे रखा। इस दौरान इधर महिला की हालत खराब हो रही थी, आखिर में महिला की डिलीवरी वेन में ही करनी पड़ी। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।


Post a Comment