सोने की झाड़ू से सीएम ने की सड़क साफ, इस वजह से किया ऐसा
गुजरात के जगनाथ पुरी सहित पूरे देशभर में भगवान जगन्नाथ जी की परंपरागत रथयात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। अहमदाबाद सहित गुजरात के अनेक शहरों में निकली। सीएम डिप्टी सीएम और गृहमंत्री भी मौजूद रहे। सुबह आरती के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल एवं गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा ने पाहिंद विधि के मुताबिक सोने की झाड़ू भी लगाई।
एक साथ राज्य के तीन प्रमुखों के एक साथ पाहिंद विधि करने का यह पहला मौका है।
- मुख्यमंत्री रथ खींचकर रथयात्रा का श्रीगणेश करवाते हैं, इस बार मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। गुजरात में अहमदाबाद की रथयात्रा प्रमुख थी।
- ये 140वीं रथयात्रा थी। भगवान जगन्नाथ जी ने यदुवंशी वेश में नगरजनों को दर्शन दिए।
- भगवान जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा एवं बड़े भाई बलरामजी के रथों का परंपरागत मार्ग पर जगह-जगह स्वागत हुआ।
ननिहाल (सरसपुर) में विश्राम के बाद निज मंदिर के रवाना हो गए। देरशाम रथयात्रा ने विराम लिया। बंदोबस्त में 19 हजार जवान तैनात थे।


Post a Comment