Header Ads

लोग बनाते रहे VIDEO


यहां गुरुवार को रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक मजदूर पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे मजदूर के शरीर में आग लग गई। स्थानीय लोग उसे बचाने के बजाय उसका वीड‍ियो बनाते रहे। इस बीच किसी ने बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई रुकवाई। झुलसे मजदूर को तार से छुड़ाया गया और उसे गंभीर हालत में रिसिया सीएचसी में एडमिट कराया गया।

- रिसिया थाना अन्तर्गत गुरचाही निवासी श्यामलाल  गुरुवार को पल्लेदारी करने कस्बे में आया हुआ था। रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल से चाय पकौड़ी लेकर अलाव सेकने लगा।

- इस दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसी के ऊपर गिर गया, जिससे वह धू-धू कर जलने लगा। लोगों ने बिजली विभाग को मामले की सूचनाकर लाइट की सप्लाई बंद करवाई।
- 5 मिनट में ही उसके शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था। आनन-फानन में उसे सीएचसी पर भर्ती किया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

- प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चौराहे से गुजरी हाई टेंशन तार पर गार्डिंग न होने से अक्सर तार टूटकर गिरता है। इसके बारे कई बार बिजली विभाग को सूचित किया गया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं मिलता है।


- विद्युत परिक्षेत्र नानपारा के अधिशाषी अभियन्ता सुनील कुमार ने कहा, ''मामला संज्ञान में आया है। विभाग की तरफ से पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी। हाईटेंशन तार पर गार्डिंग न होने की जानकारी नहीं थी। अब संज्ञान में आया है और अब गार्डिंग कराने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।''
- रिसिया थानाध्यक्ष मंजू पांडेय ने कहा, ''जैसे ही मजदूर को करंट लगने की सूचना मिली, वैसे ही हम घटनास्थल पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजवा दिया। अभी परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने उचित कार्रवाई की जाएगी।''