सड़क पर रहस्यमयी जानवर देखकर लोगों में छाया आतंक, जब असलियत खुली तो..
सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक फोटो वायरल हो रही थी। जो किसी रहस्यमयी जानवर की तरह लग रहा था। ये फोटो एक ऐसे डॉग की है जिसके कई साल से बाल नहीं काटे गए थे।
बड़े बालों के चलते कई लोग कुत्ते को रहस्यमयी जानवर मानने लगे थे। बाद में जब उसके बाल कटवाए गए तो इस डॉग की ब्रीड का पता चला। जून 2014 में डॉग्स के लिए काम करने वाला एक वॉलंटियर ग्रुप टोक्यो के एनिमल शेल्टर होम पहुंचा। यहां उन्हें एक अजीब सा बड़े-बड़े बाल वाला जानवर दिखा। वॉलंटियर ग्रुप उसे देखकर हैरान रह गया, क्योंकि वह किसी रहस्यमयी जानवर की तरह दिख रहा था।
बाद में ग्रुप को समझ आया कि वो एक डॉग था, जिसे टोक्यो की सड़कों से लाया गया था। सही देखभाल न मिलने से उसका ऐसा हाल हो गया था। तब डॉग की ब्रीड का पता लगाने के लिए ग्रुप ने उसके बाल कटवाने का फैसला लिया।
लंबे समय से बाल ना काटे जाने के चलते डॉग के बाल काफी सख्त और उलझे हुए थे, जो कैंची से भी नहीं कट पा रहे थे। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक शेवर इस्तेमाल किया गया। बाल कटने के बाद पता चला कि ये डॉग पौडल ब्रीड का था। इस ब्रीड के डॉग का ओरिजन प्लेस जर्मनी और फ्रांस है।
शेल्टर होम वालों ने इस डॉग को गिंटा नाम दिया था। बता दें, बॉर्डर कॉली ब्रीड के बाद पौडल दुनिया के दूसरे सबसे समझदार डॉग्स माने जाते हैं। इनका इस्तेमाल अधिकतर स्पोर्ट्स एक्टिविटी और सर्कस में होता है।


Post a Comment