लड़की ने बताया सऊदी में शेख उसके साथ करते थे ऐसा, लौटकर सुनाई ये स्टोरी
एक लड़की को एजेंट्स ने मलेशिया में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर सऊदी अरब भेज दिया था। सऊदी अरब में शेख के चंगुल में फंसने के बाद भारत वापस लाने की गुहार लगाने वाली रीना भारत वापस लौट आई। रीना सुबह इंटरनेशनल एअरपोर्ट दिल्ली से सीधा अपने गांव बोदल कोटली पहुंची। घर लौटने पर वो पति किशन लाल, बेटे हीरा लाल और बेटी नवजोत कौर व फैमिली से मिली।
- सऊदी अरब में उसे काफी मारा-पिटा जाता था। वह किसी तरह वहां से बचकर आने में कामयाब रही।
- घर पहुंच रीना ने बताया कि एक साल पहले वह घर की आर्थिक हालत सुधारने और पति के इलाज के लिए पैसे कमाने के लिए विजिटर वीजा पर दुबई गई थी।
- वहां 5 घंटे रुकने के बाद दूसरे एजेंट ने वहां से दो साल के वीजा से सऊदी भिजवा दिया और कहा कि एक शेख के घर काम करने पर 1012 दिरहम मिलेंगे।
- मैं और एक और लड़की सऊदी अरब के रयाद शहर चले गए। वहां पर जब मुझे एग्रीमेंट के मुताबिक सैलरी और फैसिलिटीज नहीं मिलीं तो मैंने शेख से उसे वापस भारत भेज देने को कहा।
- शेख ने मुझे दूसरे घर गांव अल दफेह अपनी मां के पास भेज दिया। वहां उसकी पत्नी, बहनें व बेटा मुझसे गलत तरीके से पेश आते थे।
- मारपीट करने वाले पुरुष नहीं, बल्कि वहां की महिलाएं होती थीं। वहां पर हालात ऐसे बन गए थे कि एक बार तो सोचा कि आत्महत्या ही कर लूं।
- रीना ने बताया कि मैं भागकर पास के पुलिस स्टेशन पहुंची, लेकिन पुलिस ने मेरी मालकिन को फोन कर बुला लिया और मुझे उसके हवाले कर दिया।
- फिर मुझे कमरे में कैद कर लिया गया और वे मुझसे सारा दिन काम करवाते और सिर्फ एक समय का खाना देते थे।
- मैंने जब उनसे भारत भेजने के बारे में कहा कि लगाई तो उन्होंने मुझसे ढाई लाख रुपए मांगे।
- एक दिन उनका मोबाइल मेरे हाथ लगा, मैंने अपने पिता के घर के पास रहने वाले सोनू नामक युवक, जोकि सऊदी अरब में ही काम करता है, से बात की और उसने बताया कि तुम एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दो।
- इसके बाद मेरे रिलेटिव्स ने भारत सरकार तक मेरे बारे में सूचना पहुंचाई और कुछ दिन बाद इमीग्रेशन के अफसर शेख के घर आए और मैं यहां आ गई।
- बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सांसद भगवंत मान के प्रयत्नों से आज वह दोबारा अपने घर लौट आई है।

Post a Comment