Header Ads

कैमरा देख यूं छुपाया सैफ की बेटी ने चेहरा, स्पा के बाहर शॉर्ट्स में आईं नजर


बॉलीवुड स्टार किड्स अक्सर कहीं न कहीं घूमते नजर आ ही जाते है। और मीडिया फोटोग्राफर्स हमेशा इन्हें क्लिक करने के लिए अपना कैमरा रेडी रखते हैं। हाल ही में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नेल स्पॉ के बाहर स्पॉट हुईं। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उन्हें देखा तुरंत उनके फोटोज क्लिक करने लगे। अपने फोटोज क्लिक होते देख सारा कभी हाथ तो कभी पर्स से अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। सारा के फोटो देख लगता है कि वे नहीं चाहती थी कि उनके फोटोज क्लिक किए जाए।

सारा अली खान ने इस दौरान शॉर्ट्स पहन रखी थी। उन्होंने व्हाइट शॉर्ट्स और पिंक कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी। उनके हाथ में पर्स और मोबाइल था। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा, डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है।