इस IPS को दिखी एक रोशनी, अंदर झांक कर देखा तो उड़ गए होश
यूपी के वाराणसी में जमीन से 20 फीट नीचे एक बड़ा मार्केट बसाए जाने का खुलासा होने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक मानते हुए प्रशासन ने पुलिस और विकास प्राधिकरण के अफसरों की टीम को इलाके के जांच कराने के आदेश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर मार्केट को सील करते हुए तीन जेई और एई को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है। बता दें, ये अवैध निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है।
- सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दालमंडी इलाका स्थित है।
- इस इलाके में इलेक्ट्रॉनिक, कॉस्मेटिक समेत अन्य उत्पादों की दुकानें हैं, जिन्हें तंग गलियों में संचालित किया जाता है।
- इन्हीं गलियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसकी कमान खुद एसएसपी आर के भारद्वाज ने संभाल रखी है।
- 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' की समीक्षा के लिए निरीक्षण पर निकले एसएसपी की नजर अचानक दुकानों के नीचे बसाए गए बाजार पर पड़ गई।
- जांच हुई तो पता चला कि इस बाजार का एक सिरा दालमंडी से शुरू होकर सौ मीटर की दूरी पर बेनियाबाग जाकर खत्म हुआ है।
- जर्जर मकानों के नीचे बने ऐसे बाजार को देखकर एसएसपी भी हैरान रह गए। चौंकाने वाली बात यह कि जब यह मामला सामने आया, तो स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें इस निर्माण की जानकारी ही नहीं थी।

Post a Comment