ICC की वनडे टीम के कप्तान बने विराट, धोनी को जगह नहीं, ऐसी है
आईसीसी की 2017 की बेस्ट वनडे टीम के कप्तान विराट कोहली चुने गए हैं। गुरुवार को आईसीसी ने इन अवॉर्ड का एलान किया। विराट बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और बेस्ट वनडे क्रिकेटर चुने गए। वनडे के साथ ही उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है। वनडे में २०१७ में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन रहे। गौरतलब है कि इस लिस्ट में आईसीसी ने खिलाड़ियों के सितंबर २०१६ से दिसंबर २०१७ के बीच की परफॉर्मेंस के आंकड़े लिए हैं।
- टीम इंडिया के साथ ही दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर माने जाने वाले एमएस धोनी को इस टीम में जगह नहीं मिली है। धोनी सितंबर २०१६ से दिसंबर, २०१७ के बीच ३४ वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 54 के शानदार एवरेज से ९८० रन बनाए। बेस्ट स्कोर १३४ रन रहा।
- इसी दौरान धोनी ने ३२ कैच लिए और १६ स्टम्पिंग भी कीं। इसमें से २६ कैच और 13 स्टम्पिंग उन्होंने साल २०१७ में कीं। धोनी २०१७ में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में दुनिया में नंबर वन विकेटकीपर भी रहे। बावजूद इसके उन्हें इस टीम में जगह नहीं मिली।

Post a Comment