Header Ads

Filmfare अवॉर्ड में पहुंचीं प्रेग्नेंट प्रिटी!, रेखा ने सिखाया विद्या बालन को डांस


शनिवार को मुंबई में ६३,वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। हाल ही में इस इवेंट की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं जिसमें प्रिटी जिंटा एक्ट्रेस दीया मिर्जा के साथ बैठीं टाइम स्पेंड करतीं नजर आ रही हैं। प्रिटी को लेकर खबरें हैं कि वे इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। बता दें, प्रिटी ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ को करीब पांच साल डेट करने के बाद २९, फरवरी, २०१६, को लॉस एंजिलिस में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

- इवेंट में रेखा भी नजर आईं। वे इस दौरान स्टेज पर विद्या बालन को डांस मूव्य सिखाती दिखीं।
- यही नहीं रेखा, परिणीति चोपड़ा के साथ भी सेल्फी क्लिक कराती नजर आईं।

- अवॉर्ड शो में अक्षय कुमार ने डांस परफॉर्मेंस दी। तो वहीं राजकुमार राव के आयुष्मान खुराना स्टेज पर डांस कराते दिखाई दिए।
- फंक्शन में शाहरुख खान, काजोल, नेहा धूपिया, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, पूजा हेगड़े, अश्विनी अय्यर तिवारी, राजकुमार राव, रेखा, सोनाली बेंद्रे, माधुरी दीक्षित, अथिया शेट्टी, आलिया भट्ट, सोनल चौहान, जया बच्चन, दीया मिर्जा, विद्या बालन सहित कई सेलेब्स स्पॉट हुए।

- इस बार फिल्म 'हिंदी मीडियम' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, वहीं इस फिल्म के एक्टर इरफान खान बेस्ट एक्टर बने। - फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के लिए विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया। क्रिटिक्स ने राजकुमार राव को फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए बेस्ट एक्टर माना।