महिला के पेट पर अचानक उभर आए लाल निशान, वजह पता चली तो रह गई दंग
पांच दिन से एक महिला को खांसी आ रही थी। उसने डॉक्टर को दिखाया। दवा ली। लेकिन खांसी तो बंद नहीं हुई पसलियों में दर्द शुरू हो गया। पेट पर लाल निशान पड़ चुका है। वो दोबारा डॉक्टर के पास गई तो उसके होश उड़ गए। डॉक्टर ने बताया कि उसकी पसलियां टूटी हुई हैं। महिला हैरान थी कि वो कहीं गिरी नहीं, किसी ने मारा नहीं, एक्सीडेंट नहीं हुआ तो फिर पसलियां टूट कैसे गईं।
यह रिपोर्ट न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी। जिसमें ६६, साल की महिला का नाम छुपाते हुए बताया गया कि वो सर्दी और जुकाम से काफी परेशान थी। वो डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने दवा दी और कहा की जल्द ही ठीक हो जाएगी।
डॉक्टर से दवा लेकर महिला घर तो वापस आ गई, लेकिन हालत पहले से भी खराब होने लगी। अब तो खांसी के अलावा उसके पेट में दाईं तरफ दर्द भी होने लगा। पेट की दाईं तरफ का भाग काला हो गया था। जब दर्द असहनीय हो गया तो वो दोबारा डॉक्टर के पास गई।
महिला इलाज के लिए दोबारा डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर उसके पेट का लाल रंग देखकर समझ गया कि मामला कुछ और ही है। उसने तुरन्त सीटी स्कैन किया। जिसके बाद पता चला कि महिला कि नौवीं पसली टूटी हुई है, बाकियों को भी नुकसान पहुंचा है।
टूटी पसलियों को देख डॉक्टर ने कुछ और टेस्ट किए। जिसमें पता चला कि महिला को काफी वक्त से काली खांसी थी। बताया जा रहा है कि तेज खांसने का असर उसकी पसलियों पर पड़ा जिससे वो टूट गईं। बाकियों पर भी इसका प्रभाव पड़ा। महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने कहा है कि उसे ठीक होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।
व्हूपिंग कफ या काली खांसी जीवाणु का संक्रमण होता है, इससे शुरू में नाक और गला बुरी तरह से प्रभावित होता है। इसे कूकर खांसी भी कहते हैं क्योंकि इस बीमारी में व्यक्ति सांस लेते समय भौंकने जैसी आवाज करता है। यह बोर्डेटेल्ला परट्यूसिया कहलाने वाले जीवाणु के कारण होता है।


Post a Comment