Header Ads

तीसरी गर्लफ्रेंड से शादी कर रहा राखी सावंत का Ex-BF, टूट चुकी एक सगाई भी


राखी सावंत के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी एकबार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि वे 2018 में शादी करने वाले हैं। हाल ही में उन्हें इंस्टाग्राम पर मंगेतर अंकिता गोस्वामी के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसके जरिए उन्होंने शादी की जानकारी दी है।




- हाल ही में अभिषेक ने अंकिता के साथ फोटो शेयर की है जिसमें दोनों अपने इंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आ रहे हैं।


- फोटो के कैप्शन में ही अभिषेक ने लिखा है बताया कि वे 25 दिन बाद यानी 2 फरवरी 2018 को शादी कर रहे हैं।


- बता दें, दोनों करीब 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


- अभिषेक और राखी का करीब 3 साल तक अफेयर रहा है जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया।
- रिपोर्ट के मुताबिक किसी बात पर राखी ने सरेआम अभिषेक थप्पड़ जड़ दिया था इसी वजह से ये कपल अलग हुआ था।


- रिलेशनशिप के दौरान दोनों ने बतौर कपल डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-3' में भी पार्टिसिपेट किया था।


- अभिषेक और राखी फाइनलिस्ट भी बने थे और शो के रनरअप भी रहे थे।

- अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, "राखी के साथ रिलेशनशिप मेरे शेमफुल पास्ट था। मैंने उसके साथ जो भी टाइम बिताया उसे लेकर पछतावा है।"



- अभिषेक मंगेतर अंकिता से पहले कल्पना सोनावणे नाम की लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में रहे हैं।

- दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली थी और ये कपल 2014 में शादी भी करने वाला था। लेकिन किन्हीं कारणों से लगाई टूट गई।

- बता दें, अभिषेक को आखिरी बार टीवी शो खिचड़ी में देखा गया था।