149 या 199 : जियो का कौन-सा प्लान आपके लिए है बेहतर, ऐसे समझें
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने नए डाटा प्लान लॉन्च किए थे। वहीं, कुछ प्लान की कीमत काफी कम कर दी है। जियो का कहना है कि टेलिकॉम इंडस्ट्री में वो सबसे सस्ता डाटा प्लान ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं, जब बात महीनेभर के डाटा प्लान की आती है तब भी जियो ही सबसे सस्ता डाटा प्लान दे रही है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले जियो के दो सबसे सस्ते प्लान हैं जिनमें एक 149 रुपए और दूसरा 199 रुपए का है। इन दोनों प्लान में वैलिडिटी एक जैसी है, लेकिन दूसरे क्या फायदे हैं हम आपको बता रहे हैं। इन प्लान के बारे में जानकर आपके लिए कौन-सा प्लान बेहतर है इस बात का पता लगा सकते हैं।
इन 4 प्लान में दोगुना हो गया डाटा
198 के प्लान में पहले 28GB डाटा मिलता था लेकिन अब इसमें 42GB डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है।
398 के प्लान में पहले 70GB डाटा मिलता था लेकिन अब इसमें 105GB डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 70 दिन है।
448 के प्लान में पलहे 84GB डाटा मिलता था लेकिन अब इसमें 126GB डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 84GB है।
498 रुपए के प्लान में पहले 91GB डाटा मिलता था लेकिन अब 136GB मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 91 दिन की है।
ये 4 प्लान हुए सस्ते
399 रुपए का प्लान 349 में उपलब्ध है। इसमें 70GB डाटा 70 दिन के लिए उपलब्ध है।
459 रुपए का प्लान अब 399 रुपए में उपलब्ध है। इसमें 84GB डाटा 84 दिन के लिए मिलता है।
499 रुपए का प्लान 449 रुपए में उपलब्ध है। इसमें 91GB डाटा 91 दिन के लिए मिलता है।

Post a Comment