Header Ads

ऐसे हुई थी फराह खान की शादी, पहुंचे थे शाहरुख-गौरी समेत ये सेलेब्स


 फेमस कोरियोग्राफर फराह खान 53 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 9 जनवरी, 1965 को मुंबई में हुआ था। फिल्ममेकर कामरान खान उनके पिता थे, फराह की मां मेनका ईरानी, स्क्रीन राइटर हनी ईरानी की बहन हैं। उनके छोटे भाई का नाम साजिद खान हैं। फरहान और जोया अख्तर फराह के मौसेरे भाई-बहन हैं।

फराह ने 9 दिसंबर, 2004 को फिल्म एडिटर शिरीष कुंदर से लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह के तीन बच्चे आन्या, दीवा और जार है। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था। कुछ साल पहले फराह ने अपनी 12th वेडिंग एनिवर्सरी पर शादी के कुछ फोटोज शेयर किए थे। फोटोज में उनके पति शिरीष व्हाइट एम्ब्रायडरी वाली शेरवानी में दिखे, तो वहीं खुद फराह पिंक एंड व्हाइट लहंगे में नजर आई थीं।



फराह की शादी में शाहरुख और उनकी वाइफ गौरी खान भी पहुंचीं थीं। वहीं निकाह के दौरान शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन भी दिखे थे। वहीं फराह के संगीत में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा के अलावा करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, ऋतिक रोशन, सुजैन भी पहुंचे थे।