Header Ads

इस क्रिकेटर ने विराट के शॉट को किया Copy, 59 बॉल में बना दिए 90 रन



अंडर 19 टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप खेल रही है। जिम्बॉब्वे के खिलाफ पिछले मैच में टीम के ओपनर शुभमन गिल ने 90 रन की इनिंग खेली। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला, जिससे फैन्स को विराट कोहली की याद आ गई। विराट ने खुद शॉर्ट आर्म जैब शॉट इजात किया था। वो बेहद शानदार तरीके से इस शॉट को खेलते हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में शुभमन ने भी ठीक वैसा ही शॉट खेलकर 6 रन बटोरे।


- विराट ने कमर से ऊपर आती बॉल को सीधे बल्ले से खेला। इसमें शॉट खेलने के बाद बॉल वाइड मिडऑन की ओर गई। फ्री आर्म से खेले गए शॉट के बाद बॉल सीधे सिक्स के लिए गई।

- जिम्बॉब्वे के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप के मैच में शुभम गिल ने भी वही शॉट खेला। उन्होंने अपनी 90 रन की इनिंग में सिर्फ 1 सिक्स लगाया और वो इसी शॉट पर था।

- गिल ने 90 रन की इनिंग के लिए 59 बॉल खेलीं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153 का रहा। गिल ने अपनी पारी में 14 चौके भी लगाए। टीम इंडिया ने ये मैच 10 विकेट से जीता।