यहां बचा सिर्फ 92 दिनों का पानी, 3 महीने बाद बंद हो जाएगी पानी की सप्लाई
साउथ अफ्रीका के केपटाउन में महज 92 दिन का पानी और बचा है। यहां पानी के लिए इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। सभी छह बड़े डैम लगभग सूख चुके हैं। अगर आने वाले दिनों में शहर में बारिश नहीं हुई तो इसका लेवल 21 अप्रैल तक 13.5% से नीचे चला जाएगा और इसके बाद घरों में पानी सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यह दुनिया का पहला शहर होगा, जहां पानी के लिए इमरजेंसी के हालात हैं। शहर में लोग सूखे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
- अथॉरिटी ने 21 अप्रैल को डे-जीरो घोषित किया है। इसके बाद लोगों के घरों में पानी आना बंद हो जाएगा।
- शहर को लोगों को पीने का पानी लेने के लिए लाइन में लगना होगा। इसके लिए शहर में 200 सेंटर बनाए जा रहे हैं।
- अभी घरों में रोजाना 87 लीटर पानी की सप्लाई हो रही है। डे-जीरो से सिर्फ 27 लीटर पानी मिलेगा। वो भी लाइन में लगकर।
- केपटाउन की आबादी 37 लाख है। टीमें घर-घर लोगों को बता रहीं हैं कि पानी कैसे बचाएं और कम पानी में काम कैसे चलाएं।
थीवाटरक्लूफ केपटाउन का सबसे बड़ा डैम है। शहर में 41% पानी की सप्लाई इसी डैम से होती है। क्षमता 48 लाख करोड़ घन लीटर है। रोज शहर को इससे 60 करोड़ लीटर पानी की आूपर्ति होती है। यह 10 वर्ग किमी इलाके में फैला है। शहर में 6 बड़े डैम हैं, 99.6% पानी की सप्लाई इन्हीं से होती है।

Post a Comment