कॉल कट-जेब में रखा मोबाइल, 5 मिनट बाद हुआ जबरदस्त धमाका
दोपहर 12:30 बजे कॉल सुनने के 5 मिनट बाद 44 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन प्रवीण शर्मा की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। सुलगती बैटरी से निकले केमिकल से जांघ और टांग जल गई। शर्मा को सिविल अस्पताल के बर्न वार्ड में दाखिल किया गया है। मामला ब्लास्ट और बर्न इंजरी का था तो इमरजेंसी के एमओ doctor सुरिंदर पाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने शर्मा के बयान दर्ज कर लिए हैं। doctor सुरिंदरपाल ने बताया कि जख्म हलके हैं लेकिन ऐसे ब्लास्ट से जांघ की मांसपेशी में अंदरूनी चोट लग सकती है।
एनआईटी के पूर्व प्रो. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन वैज्ञानिक doctor हर्ष सोहल ने बताया कि ‘लीथियम आयन बैटरियां हल्की होने के चलते अच्छा बैकअप देने के लिए मशहूर हैं। मोबाइल बार-बार गिरने से बैटरी कहीं से भी पंक्चर हो जाए तो शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है। तेजी से चार्ज करने वाले चार्जर से करंट तेजी से गुजरता है तो केमिकलों का संतुलन बिगड़ने से बैटरी फट सकती है।
प्रवीण शर्मा बाजार नौहरियां में कुमरा टेंट हाउस की पहली मंजिल पर काम कर रहे थे। जोरदार आवाज आई तो लगा कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ है। देखा उनकी पेंट में आग लगी थी। मोबाइल से धुआं निकल रहा था। उन्होंने बेटे सुमित को कॉल कर मौके पर बुलाया और अस्पताल आ गए।
मोबाइल महंगा होने के कारण सुमित दोआबा चौक स्थित मोबाइल शॉप पर ले गए। वहां से सर्विस सेंटर भेजा गया, जहां शिकायत दर्ज करके मोबाइल जमा किया गया और 24 घंटे बाद जवाब देने की बात कही। थोड़ी देर बाद ही हेडऑफिस से कॉल भी आई थी कि आपकी सहायता की जाएगी।
- चार्जिंग के वक्त फोन गर्म हो रहा है तो चार्जिंग बंद कर दें।
- जिस कंपनी का फोन हो उसी का चार्जर इस्तेमाल करें।
- सिरहाने रखकर न सोएं।
-लंबे समय तक चार्जिंग न करें। रसोई में चूल्हे के नजदीक या गर्म जगहों पर मोबाइल न रखें।
- रात को चार्जिंग लगाकर सोने से बैटरी कमजोर हो जाती है।

Burst After 5 Minutes, Read the Top Latest News of Today in India & Shocking Breaking News in Hindi on Sudden Mobile Blast in Pocket exclusively from dhoomdadaka.

Post a Comment