इंडिया को भारी पड़ सकती है पंड्या की गलती, गावसकर बोले- माफी लायक नहीं
दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में इंडियन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए। मैच में उनका विकेट टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है। दरअसल, पंड्या से यहां एक अच्छी इनिंग की उम्मीद थी, लेकिन वो गैरजिम्मेदार तरीके से रनआउट हो गए। मैच में कमेंट्री कर रहे पूर्व इंडियन क्रिकेटर सुनील गावसकर ने भी इसे 'माफ नहीं करने लायक' करार दिया।
हार्दिक पंड्या सेन्चुरियन टेस्ट के दूसरे दिन 11 रन बनाकर नॉटआउट थे। उनके साथ दूसरे छोर पर विराट कोहली 85 रन बनाकर खेल रहे थे। उम्मीद थी के ये दोनों टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के स्कोर (335 रन) के पार ले जाएंगे।
- पंड्या तीसरे दिन के 7वें ओवर में ही आउट हो गए। वो अपने स्कोर में सिर्फ 4 रन जोड़ पाए थे। दरअसल, रन आउट हुए पंड्या ने इससे बचने की कोशिश ही नहीं की।
- 68वें ओवर की पहली बॉल पर पंड्या ने डिफेंसिव शॉट खेला, वो इसपर रन लेना चाहते थे, लेकिन विराट ने मना कर दिया। लेकिन पंड्या तब तक काफी आगे निकल चुके थे, वो वापस मुड़े।
- पंड्या यहां क्रीज तक पहुंच सकते थे, यदि वो डाइव लगाने या फिर बैट आगे करने की कोशिश करते, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और काफी आराम से क्रीज की ओर लौट रहे थे।
- वहीं, फिलेंडर की शानदार डायरेक्ट हिट सीधे स्टम्प्स पर जाकर लगी। विकेट पर बॉल लगते वक्त पंड्या का बैट और पैर दोनों ही हवा में थे।
- साउथ अफ्रीका के पहले इनिंग में 335 रन के जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली इनिंग में 307 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ विराट कोहली ही संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 153 रन की इनिंग खेली।
- आर. अश्विन ने आखिरी में 38 रन की इनिंग खेली। इसके अलावा ओपनर मुरली विजय ने 46 रन की इनिंग खेली थी। पहली इनिंग में भारत साउथ अफ्रीका से 28 रन से पीछे रह गया।
- पहला टेस्ट 72 रन से हार चुकी भारतीय टीम के लिए ये मैच भी आसान नहीं है। यदि पंड्या विकेट पर रहते तो टीम इंडिया कुछ लीड से सकती थी। गौरतलब है कि पंड्या ने पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 93 रन बनाकर अकेले टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।

Post a Comment