Header Ads

72 साल की उम्र में 4 शादियां कर चुका ये एक्टर, चौथी बीवी है 29 साल छोटी


16 जनवरी, 1946 को लाहौर (पाकिस्तान) में जन्मे कबीर बेदी 72 साल के हो गए हैं। अपने 70वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले 2016 में उन्होंने खुद से 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से शादी की। खास बात ये है कि कबीर की चौथी पत्नी परवीन (उम्र करीब 43 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी (47) से चार साल छोटी हैं। बता दें कि परवीन ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कबीर के साथ करीब 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहीं।

कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से साल 1969 में हुई थी। प्रोतिमा-कबीर के दो बच्चे हैं बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ। प्रोतिमा ने कबीर से अलग होने के बाद हमेशा कहा कि वह कबीर की तरह किसी और को प्यार नहीं कर सकतीं। इसी बीच बेटे सिद्धार्थ की खुदकुशी से कबीर और प्रोतिमा दोनों को बहुत बड़ा झटका लगा। कुछ समय बाद प्रोतिमा की भी एक हादसे में मौत हो गई।

प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर का अफेयर परवीन बाबी से रहा। कबीर के साथ परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर किया, लेकिन कबीर के काम में मशगूल होने के बाद परवीन को ये महसूस होने लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। लिहाज़ा कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।


परवीन बॉबी के बाद कबीर का रिश्ता ब्रिटिश फैशन डिज़ाइनर सुसैन हम्फ्रेस से जुड़ा। दोनों ने शादी कर ली। सुसैन और कबीर का एक बेटा भी है। बेटा एडम बेदी इंटरनेशनल मॉडल है। हालांकि, यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और इनका तलाक हो गया।


1990 के दशक में कबीर ने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली।


कबीर बेदी एक्टर आफताब शिवदासानी के साढ़ू भाई हैं। कबीर की वाइफ परवीन और आफताब की बीवी निन दोसांज दोनों बहनें हैं। आफताब और निन ने 11 जून 2014 को शादी की थी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें दोनों फैमिलीज के मेंबर्स ही शामिल हुए थे। परवीन बड़ी हैं, जबकि निन छोटी।


कबीर की परवीन से पहली मुलाकात लंदन में एक प्ले के दौरान हुई थी। बात करीब 10 साल पहले की है। कबीर यह प्ले सेंट्रल लंदन के शेफ्ट्सबरी थिएटर में कर रहे थे। परवीन फ्रेंड्स के साथ इसे देखने पहुंची थीं। बाद में सभी ने कबीर से मुलाकात की और बातों-बातों में परवीन उनके प्रति अट्रेक्ट हो गईं।


परवीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पैदा जरूर इंग्लैंड में हुई हैं, लेकिन पंजाबी सिख फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वे गुरमुखी काफी अच्छे से पढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि कबीर उन्हें प्यार से 'पंजाबी शेरनी' बुलाते हैं।


कबीर और परवीन की शादी 15 जनवरी, 2016 को हुई थी। हालांकि, दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में थे। उन्हें महसूस हुआ कि वक्त तेजी से बीत रहा है। लिहाजा, सतर्कता बरतते हुए उन्होंने एग्स फ्रीज करवा लिए, ताकि मां बनने में कॉम्प्लिकेशन न आए।


कबीर की बेटी पूजा बेदी अपनी सौतेली मां परवीन दोसांज के लिए डायन शब्द का इस्तेमाल कर चुकी हैं। कबीर-परवीन की शादी के बाद पूजा ने ट्वीट किया था, ''सभी सुखद कहानी में एक डायन या सौतेली मां होती है, मेरी में आ गई। KabirBedi ने parveendusanj से शादी कर ली है। बता दें कि पूजा के परवीन से रिलेशन हमेशा से ही खराब रहे हैं। इतना ही नहीं, एक बार तो उन्होंने परवीन के चलते कबीर से घर खाली करने को भी कह दिया था।